Eid के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden का बड़ा बयान- दुनिया नहीं, मुसलमान हैं इस्लामोफोबिया के शिकार!

<div id="cke_pastebin">
<p>
इस वक्त पूरी दुनिया में ईद मनाई जा रही है। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि, दुनिया में मुसलमान इस्लामोफोबिया के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमेंलक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।</p>
<p>
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं। इसके बावजूद वह चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं। बाइडन ने यह बात व्हाइट हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।</p>
<p>
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, दुनिया के पूरे इतिहास में हम एकमात्र राष्ट्र हैं, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के अधार पर नहीं बल्कि, एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं। इससे पहले एक ट्वीट में बाइडन ने लिखा, हम दुनिया भर में ईद का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago