Hindi News

indianarrative

Eid के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden का बड़ा बयान- दुनिया नहीं, मुसलमान हैं इस्लामोफोबिया के शिकार!

Eid के मौके पर मुसलमानों को लेकर Joe Biden का बड़ा बयान

इस वक्त पूरी दुनिया में ईद मनाई जा रही है। इस मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि, दुनिया में मुसलमान इस्लामोफोबिया के शिकार हैं। उन्होंने कहा कि, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमेंलक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है, दुनिया भर में मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। मुसलमान हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहे हैं। इसके बावजूद वह चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं। बाइडन ने यह बात व्हाइट हाउस में ईद को लेकर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में उन्होंने पहले मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा, मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, दुनिया के पूरे इतिहास में हम एकमात्र राष्ट्र हैं, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के अधार पर नहीं बल्कि, एक विचार के तौर पर संगठित हुए हैं। इससे पहले एक ट्वीट में बाइडन ने लिखा, हम दुनिया भर में ईद का जश्न मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हैं।