America के राष्ट्रपति जो बाइडन के वफादार कमांडर के हमले में अब तक सीक्रेट सर्विस के 10 सेवाकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जो बाइडन के इस वफादार कमांडर ने हाल में एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले 4 महीने में ये 11वां हमला है। इससे पहले अक्टूबर 2022 से जनवरी तक बाइडन के कुत्ते कमांडर ने कम से कम 10 सेवाकर्मियों पर हमला किया है।
America के राष्ट्रपति जो बाइडन को यह वफादार कमांडर दिसंबर 2021 में उनके भाई जेम्स से तोहफे के रूप में मिला था। बताया जा रहा है कि जो बाइडन के परिवार में एक बिल्ली ‘विलो’ भी है। मौजूदा समय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कुत्ते कमांडर ने अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एक और कर्मचारी को काट लिया।
यूएसएसएस के संचार प्रमुख एंथनी गुग्लिल्मी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की चिकित्सा कर्मियों ने कर्मचारी का तुरंत इलाज किया, फिलहाल वह बिल्कुल ठीक है।
जर्मन शेफर्ड है बाइडन वफादार कमांडर
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, बाइडन का कुत्ता कमांडर जर्मन शेफर्ड शुद्ध नस्ल का है। उसने अक्टूबर 2022 और जनवरी के बीच कम से कम 10 बार गुप्त सेवा कर्मियों पर हमला किया है। कमांडर के काटने पर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़े थे।
पिछले 4 महीने में 10 सेवाकर्मी हुए शिकार
आक्रामक व्यवहार करने वाला बाइडन का दूसरा कुत्ता कमांडर है। उसने सीक्रेट सर्विस कर्मियों और व्हाइट हाउस के कर्मचारियों को काफी बार काटा है। काटने की कई बार घटनाएं होने के बाद बाइडन के पहले कुत्ते जर्मन शेफर्ड मेजर को डेलावेयर भेज दिया गया था।
बाइडन के भाई जेम्स ने तोहफे के तौर पर दिया था वफादार कमांडर
बता दें कि America में गुप्त सेवा राष्ट्रपति और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान करती है। इसके कई अधिकारी कार्यकारी व्हाइट हाउस और उसके विशाल मैदान के आसपास तैनात रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बाइडन को दिसंबर 2021 में अपने भाई जेम्स से तोहफे के रूप में कमांडर मिला था। बाइडन के परिवार में एक बिल्ली विलो भी है।
यह भी पढ़ें-कनाडा की स्थिति को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने जाहिर की चिंता!