अमेरिका ने एक झटके में मरोड़ी ड्रैगन की गर्दन- जो बाइडेन ने कहा- ताइवान पर हमले की सोचना भी मत चीन वरना…

अमेरिका ने ऐलान करते हुए कहा है कि, अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो उसकी रक्षा अमेरिका करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ तौर पर चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन ने अगर ताइवान पर हमला किया तो हम उसकी रक्षा करेंगे। बाइडेन के इस बयान के बाद चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- FATF के एक्शन के बाद टूटी पाकिस्तान की रीढ़ की हड्डी- बैंकों से कर्ज तो दूर आलू-प्‍याज तक नहीं खरीद पाएंगे Imran Khan

जो बाइडेन ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका ताइवान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। चीन हमेशा ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। CNN टाउन हॉल में एक सवाल में जवाब में बाइडेन ने कहा, हां, हम इसे लेकर प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि, अमेरिका ताइवान के लिए अब तक डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चकर तैयार करता रहा है, लेकिन खुलकर कभी सामने नहीं आया था। अमेरिका ने सालों से ताइवान को लेकर रणनीतिक अस्पष्टता की नीति को बनाए रखा है, जिसके तहत वह ताइवान को प्रमुख सैन्य सहायता देता रहा है, लेकिन चीनी हमले के दौरान सुरक्षा की गारंटी नहीं देता है। इधर चीन पिछले कुछ समय से ताइवान पर सैन्य और राजनीतिक दबाव बना रहा है।

#BREAKING Biden says 'yes' US would defend Taiwan against China pic.twitter.com/vtF6qbspYv

— AFP News Agency (@AFP) October 22, 2021

#UPDATE President Joe Biden on Thursday said the US would come to the defense of Taiwan if the island were attacked by China, which considers it part of its territory.

"Yes," he responded when asked in a CNN town hall about defending Taiwan. "We have a commitment to that." pic.twitter.com/QrZ9matdID

— AFP News Agency (@AFP) October 22, 2021

इसके साथ ही, व्हाइट हाउस ने रिपोर्टर्स से कहा है कि, ताइवान को लेकर अमेरिकी नीति में बदलाव नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने कहा है कि, ताइवान के साथ अमेरिकी रक्षा संबंध ताइवान संबंध अधिनियम द्वारा निर्देशित हैं। हम अधिनियम के तहत अपनी प्रतिबद्धता को कायम रेखेंगे, हम ताइवान की आत्मरक्षा का समर्थन करना जारी रखेंगे और हम यथास्थिति में किसी भी एकतरफा बदलाव का विरोध करना जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें- FATF की ग्रे लिस्ट में रहेगा पाक, दाउद-हाफिज सईद और अजहर मसूद जैसे आतंकियो को पालना पड़ा भारी, इमरान की लुटिया डूबी

गौर हो कि, इधर बीच चीन लगातार ताइवान पर दबाव बना रहे हैं और अपने दर्जनों विमानों को 1 अक्टूबर के बाद से लगातार उसके शैन्य क्षेत्र में भेज रहा है। ताइवान के रक्षा मंत्री चीउ कुओ-चेंग ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि ताइवान जलडमरूमध्य में सैन्य तनाव 40 से अधिक वर्षों में सबसे खराब स्थिति में पहुंच गया है और चीन 2025 तक पूर्ण पैमाने पर आक्रमण करने में सक्षम होगा। वहीं, इस महीने की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सुझाव दिया था कि ताइवान पर चीन और अमेरिका के बीच एक समझौता हुआ था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago