Hindi News

indianarrative

America की बढ़ी मुसीबत! दुनिया का सबसे खतरनाक परमाणु शक्ति बनेगा ये देश

North Korea Ballistic Missile

North Korea Nuclear Missile: उत्तर कोरिया की मिसाइल वाली भूख से पूरी दुनिया परेशान है। कीम जोंग की ये भूख दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में किम जोंग उन ने एक इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट कर पूरी दुनिया के साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरिया में खलबली मचा दी थी। खासकर अमेरिका ज्यादा परेशान है क्योंकि, इसी रेंज न्यूयॉर्क तक है। इसके बाद अब अमेरिका ने उत्तर कोरिया को जबाव देते हुए दक्षिण कोरिया के साथ एक संयुक्त हवाई अभ्यास किया। इसमें अमेरिका ने बी-1बी स्ट्रैटेजिक बॉम्बर को कोरियाई प्रायद्वीप (US Bomber Redeployment in South Korea) में दोबारा तैनात किया। उत्तर कोरिया के इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (North Korea Nuclear Missile) लॉन्च के ठीक एक दिन बाद अमेरिका ने ये कदम उठाया था। अब एक बड़ी खबर आ रही है जिससे दुनिया में फिल खलबली मच गई है। किम जोंग उन का लक्ष्य उत्तर कोरिया को सबसे खतरनाक परमाणु (North Korea Nuclear Missile) शक्ति बनाने का है।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सामने बेटी को लाना Kim Jong की चाल- उसी के हाथों होगी North Korea की कमान!

दुनिया में सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत वाला देश बनना चाहता है उत्तर कोरिया
किम जोंग उन ने कहा है कि उनके देश का अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु ताकत को हासिल करना है। हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपनी सबसे बड़ी बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी। रविवार को उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि इस मिसाइल लॉन्च में शामिल दर्जनों अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। यह घोषणा किम जोंग के ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के लॉन्च का निरीक्षण करने और अमेरिका के साथ मुकाबलना करने का संकल्प लेने के बाद आई है।

उत्तर कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि, परमाणु शक्ति का निर्माण देश और लोगों की गरिमा और संप्रभुता की मजबूती से रक्षा करने के लिए है और इसका अंतिम लक्ष्य दुनिया की सबसे शक्तिशाली परमाणु शक्ति बनाना है। उन्होंने ह्वासोंग-17 को दुनिया का सबसे मजबूत सामरिक हथियार बताया। किम जोंग ने कहा कि यह उत्तर कोरिया का संकल्प दुनिया की सबसे मजबूत सेना बनाने की क्षमता का प्रदर्शन करता है। किम ने कहा, उत्तर कोरिया के वैज्ञानिकों ने बैलेस्टिक मिसाइलों और परमाणु हथियार की तकनीक में अद्भुत छलांग लगाई है।

यह भी पढ़ें- Kim Jong के खिलाफ एक्शन में अमेरिका, हवा में मचाया तूफान- तैनात किया B-1B Bombers

उत्तर कोरिया की कमान किसी महिला के हाथों!
गौरतलब हो कि, उत्तर कोरिया ने 18 नवंबर को जो अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल लॉन्च किया था उसे जापान ने डिटेक्स किया था। इसी मिसाइल की क्षमता अमेरिका तक है। अमेरिका ने इसकी निंदा भी की थी। खैर इसी दौरान किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ नजर आया। ऐसा पहली बार हुआ जब किम जोंग अपनी बेटी को दुनिया के सामने लाया। उसी के बाद से खबरें तेज होने लगी कि, उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह कोई महिला हो सकती है।