Hindi News

indianarrative

इन 2 चीजों के आगे बेबस हुआ दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह, लत के आगे मौत तक की नहीं है परवाह!

Kim Jong Un

Kim Jong Un: दुनिया में हर इंसान की कोई ना कोई कमजोरी होती है। भले ही वो सभी के सामने कितना भी मजबूत बनने या दिखने की कोशिश करे, इन कमजोरियों के आगे वो बेबस हो जाता है। किसी के लिए उसका देश, किसी के लिए उसका परिवार उसकी कमजोरी होता है। दुनिया को अपने क्रूर फैसलों शॉक करने वाले क्रूर तानशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की भी कुछ कमजोरियां हैं। जी हैं, हर किसी को अपने इशारों पर नचाने वाला ये तानाशाह भी दो चीजों के आगे हार जाता है।

हाल ही में साउथ कोरिया के कुछ जासूसों ने किम जोंग उन को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स दी है। पिछले कुछ समय से किम जोंग पब्लिक में काफी कम दिखाई दे रहा है। इसकी वजह साउथ कोरिया के इन जासूसों ने पता की है। बताया जा रहा है कि दुनिया को अपने इशारों पर नचाने वाला ये तानशाह खुद इन दिनों सिगरेट और शराब के इशारों पर नाच रहा है। उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया है और इसी के साथ किम जोंग उन इन्सोम्निया का भी शिकार हो गया है।

Kim Jong Un ज्यादा दिन जिन्दा नहीं रह पाएगा

नॉर्थ कोरिया के बारे में ज्यादा खबरें बाहर नहीं आ पाती। लेकिन जानकारी के मुताबिक़, वहां इन दिनों भुखमरी के हालात हैं। जनता को खाना नसीब नहीं हो रहा है। लेकिन इस तानशाह को किसी बात की कमी नहीं है। ये अपने लिए Marlboro और Dunhill जैसे ब्रांड्स के सिगरेट मंगवा रहा है। इसके साथ ही शराब के साथ लेने के लिए महंगे स्नैक्स खा रहा है। इस वजह से उसका वजन बढ़ गया है। अगर समय रहते किम जोंग ने अपनी ये बुरी आदतें नहीं छोड़ी तो उसका अंजाम काफी बुरा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, इन हालातों में किम जोंग ज्यादा दिन जिन्दा नहीं रह पाएगा।

यह भी पढ़ें: Kim Jong की इस हरकत से बढ़ी इन 3 देशो की टेंशन, जासूसी करने को North Korea ने बनवाया यह उपग्रह