Hindi News

indianarrative

इंडिया ही नहीं ग्रीस में भी Love Jihad का वायरस! यूनानी गर्लफ्रेंड की हत्या कर भागा पाकिस्तानी लड़का

ग्रीस में लव जिहाद, पाकिस्तानी लड़के ने गर्लफ्रेंड की हत्या

भारत में कुछ समय पहले तक लव जिहाद के मामले काफी देखने को मिले। दरअसल, मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को अपनी प्रेम जाल में पहले फंसाते थे और उसके बाद उनसे शादी कर उनका जबरन धर्म परिवर्त करवाते थे। इसके साथ ही अधिकतर ऐसे मामले सामने आए जिसमें तो मुस्लिम युवक अपना नाम ही छुपा कर रखे थे। उत्तर प्रदेश, केरल और भारत के कई राज्यों में इसको लेकर सरकार सख्त है। उत्तर प्रदेश में तो इसे लेकर सख्त कानून है। भारत तो लव जिहाद से वाकिफ है ही और कट्टरपंथी मुसलमानों के मंसूबों को भी भली-भांती जानता है। लेकिन, अब ये लव जिहाद वाला वायरस यूरोपियाई देश ग्रीस तक पहुंच गया है।

दरअसल, यहां पर एक पाकिस्तानी मुस्लिम लड़ने ने अपनी ही किशोर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे ग्रीस में चर्चा शुरू हो गई है। घटना के बाद से ही ये युवक फरार है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच लड़ाई हुई, जिसके बाद युवक ने हत्या कर दी। ग्रीस का मीडिया इस चीज को खुले तौर पर लव जिहाद बता रहा है। ग्रीस के मीडिया डायरेक्टअस की एक रिपोर्ट में भारत का जिक्र किया गया। इसमें लिखा गया, 'भारत में प्यार के नाम पर मुस्लिम लड़के नाम बदल कर हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं और फिर उन्हें धर्म बदलने को कहते हैं, धर्म न बदले तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है, कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। ग्रीस अब पाकिस्तानियों की ओर से लव जिहाद का सामना कर रहा है।'

रिपोर्ट में बताया गया है कि, पाकिस्तानी लड़के भोली-भाली ग्रीक लड़कियों को प्यार के नाम पर फंसाते हैं, जिसके बाद उस तरह की घटनाएं होती हैं जैसे दो दिन पहले हुई है। सोमवार को पाकिस्तानी नागरिक सुन्नी (30) ने उसकी 17 साल की ग्रीक गर्लफ्रेंड निकोलेटा की हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पीड़िता के दोस्तों का कहना है कि दोनों पिछले 10 महीने से साथ थे और खुशी-खुशी रह रहे थे। निकोलेटा का शव उसके कमरे में मिला है। उसकी बहन ने सबसे पहले उसे देखा, जिसके बाद उसने अपने पिता को मैसेज भेजा।

बहन ने मैसेज में लिखा कि, डैड हमने निकोलेटा को खो दिया है, सुन्नी ने उसका कत्ल कर दिया। यह घटना क्यों हुई इसे लेकर अभी खुलासा नहीं हो सका है। निकोलेटा को जानने वाले हर शख्स का कहना है कि कपल अपने रिलेशनशिप से खुश थे। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, निकोलेटा अपनी मां और बहन के साथ अपार्टमेंट में रहती थी और इनके साथ ही पाकिस्तानी मुस्लिम लड़का सुन्नी भी रह रहा था।