Hindi News

indianarrative

91 साल की उम्र में मीडिया मुगल Rupert Murdoch लेंगे चौथी बीवी से तलाक, महज 6 साल चली एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी

media mughal rupert murdoch is getting divorce

मीडिया मुगल के नाम से मशहूर अमरीका के अबरपति कारोबारी रुपर्ट मर्डोक 91साल की उम्र में तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं। जी हां, मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक और अभिनेत्री जैरी हॉल एक दूसरे को तलाक देने जा रहे हैं। ये जानकारी एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। ये 91साल के मर्डोक का चौथा तलाक है। वहीं 65साल की हॉल ने इससे पहले रोलिंग स्टोन्स बैंड के मिक जैगर से शादी की थी। मर्डोक और हॉल ने साल 2016में सेंट्रल लंदन के एक मैंशन में शादी की थी।

अखबार और वाशिंगटन पोस्ट ने मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात सूत्रों के हवालों से बातें बताई हैं। मर्डोक की न्यूज कॉर्पोरेशन प्रमुख मीडिया आउटलेट्स को नियंत्रित करती है। जिनमें अमेरिका का फॉक्स न्यूज और वॉल स्ट्रीट जर्नल, ब्रिटेन का द सन और द टाइम्स भी शामिल हैं। वह तब तलाक ले रहे हैं, जब उन्होंने पहले कहा था कि वह अपनी नई पत्नी को अधिक समय दे रहे हैं। शादी के वक्त मर्डोक ने ट्विटर पर कहा था कि वह ‘दुनिया के सबसे भाग्यशाली और खुशनसीब पुरुष हैं’ और इसपर पोस्ट करना बंद कर देंगे।

बेटे लचलान को किया था नामित

साल 2018में मर्डोक के बड़े बेटे लचलान को उनके उत्तराधिकारी के तौर पर नामित किया गया था। मर्डोक 21फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स का अधिकांश हिस्सा वॉल्ट डिजनी कंपनी को बेच चुके हैं। दंपत्ति को कई बार सार्वजनिक और अन्य आयोजनों में साथ देखा गया है। बीते साल की हॉल अपने पति के 90वें जन्मदिन की पार्टी में उनके साथ दिखी थीं। हॉल की बात करें, तो वह टेक्सास की रहने वाली मॉडल थीं, जो बाद में अभिनेत्री बनीं। वह लंबे वक्त तक जैगर की पत्नी रही हैं,दोनों के चार बच्चे हैं।

इंडोनेशिया में की थी शादी…

हॉल और जैगर ने 1990 में इंडोनेशिया के बाली में हिंदू रिती रिवाज से शादी की थी। लेकिन शादी एक दशक से भी कम वक्त तक चली। इसे लंदन के हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस में रद्द कर दिया गया था। वहीं मर्डोक की बात करें, तो वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिका बुकर के साथ 1956 से 1967 तक शादी के बंधन में बंधे रहे हैं। उनकी शादी स्कॉटलैंड में जन्मीं पत्रकार अना मान के साथ भी हुई थी, लेकिन यह 1967 से 1999 तक ही चली। फिर मर्डोक ने चीनी मूल की उद्यमी वेंडि डेंग के साथ शादी की। इनकी ये शादी 1999 से 2014 तक चली है। रूपर्ट मर्डोक और हॉल के कुल मिलाकर 10 बच्चे हैं।