Philippine Plane Crash: फिलीपींस में सेना का C-130 विमान क्रैश, 85 सैनिक थे सवार, 17 लोगों की मौत

फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। एएफपी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि दक्षिण फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कम से कम 85 सैन्यकर्मी सवार थे। फिलीपींस के सैन्य प्रमुख (Philippine military chief ) ने कहा कि एक सी-130 विमान (C-130plane) सैनिकों को लेकर जा रहा था। ये विमान देश के दक्षिणी हिस्से में क्रैश हो गया। डिफेंस सेक्रेटरी ने कहा कि इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है।

चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजाना (Cirilito Sobejana) ने कहा कि रविवार को बचाए गए लोगों को सुलु प्रांत (Sulu province) में मलबे से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। डिफेंस सेक्रेटरी डेल्फिन लोरेंजाना ने एक बयान में कहा, दोपहर के करीब सुलु प्रांत के जोलो द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त होने वाले सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान में 85 लोग सवार थे। इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। ये हादसा सुलु प्रांत के जोलो द्वीप (Jolo Island) में हुआ है। सैन्य विमान लैंड करने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान ये क्रैश हो गया।

BREAKING NEWS: A C-130 aircraft of Philippine Air Force (PAF) with a tail number 5125 and with 85 people onboard crashed today at vicinity of Patikul, Sulu. Fire suppression is ongoing. Standby for more updates. I 📸: Bridge Bridge#PlaneCrash #Patikul #Sulu pic.twitter.com/EyEgTaucXz

— Philippine Emergency Alerts – PEA (@AlertsPea) July 4, 2021

सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा कि मदद के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है। हम इस बात की दुआ कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा जानें बचाई जा सकें। विमान में सवार अधिकतर लोग हाल ही में सैन्य ट्रेनिंग लेकर ग्रेजुएट हुए थे और मुस्लिम-बहुल क्षेत्र में आतंकवाद से लड़ने वाले संयुक्त कार्य बल के हिस्से के रूप में इस अशांत द्वीप पर इनकी तैनाती जा रही थी।

बताया गया है कि ये विमान पहाड़ी कस्बे पाटिकल के पास स्थित एक गांव में क्रैश हुआ। हादसे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान से आग की लपटें उठ रही हैं। सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा कि ये घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। ये विमान रनवे पर लैंड करने से चूक गया था और फिर से लैंड करने का प्रयास कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि सैन्य विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैनिकों को ले जा रहा था। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। बाकी के लोगों को सुरक्षित बचाने का काम जारी है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago