अंतर्राष्ट्रीय

चंद्रयान की लॉन्चिंग से पहले बौखलाया ड्रैगन! बनाया इंसानों को चांद पर भेजने का चीनी प्लान

China Moon Mission: पूरी दुनिया इस वक्त चांद पर जाना चाहती है। अमेरिका ने आज से तकरीबन 50 साल पहले इंसान को चांद पर भेजा था। भारत चंद्रयान-3 मिशन के जरिए अपना रोवर चांद पर भेजना चाहता है। वहीं चांद पर इंसानो को भेजने वाला दूसरा देश बनना चाहता है। चीनी अधिकारियों नें अपने मानवयुक्त चंद्रमा मिशन से जुड़ी खोज के विवरणों का खुलासा किया है। शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) के उप मुख्य इंजीनियर झांग हैलियन ने बुधवार को वुहान में एक एयरोस्पेस शिखर सम्मेलन में प्लान का खुलासा किया।

हैलियन के अनुसार यह मिशन 2030 से पहले होने की उम्मीद है। यह चांद पर एक रिसर्च स्टेशन स्थापित करने की परियोजना का हिस्सा है। झांग ने कहा कि चांद पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्री रिसर्च स्टेशन के निर्माण करने के बेहतरीन तरीकों का पता लगाएंगे। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक दो लॉन्च वाहन लैंडर और मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में भेजा जाएगा और वे एक दूसरे से जुड़ेंगे।

धरती पर ऐसे होगी वापसी

रिपोर्ट के अनुसार चांद पर रहते हुए वे नमूने इकट्ठा करेंगे और कई वैज्ञानिक जांच करेंगे। यहां से बाद में वह फिर लैंडर में जाएंगे जो उड़ान भर कर फिर से अंतरिक्ष यान के साथ जुड़ेगा और उन्हें वापस पृथ्वी पर लाएगा। चीनी वैज्ञानिक इस समय मिशन से जुड़ी तैयारी कर रहे हैं। वह मूनसूट, मानवयुक्त चंद्र रोवर, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान और मून लैंडर समेत सभी उपकरणों को विकसित करने में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़े: China की उलटी गिनती शुरू! Indian Army ने बनाया महाप्लान, लद्दाख में तैनात किए ये नए हथियार

पहला रोवर 2013 में उतारा

चीन अपने स्पेस प्रोग्राम को तेजी से बढ़ाने में लगा है और चंद्र मिशन इसमें सबसे लेटेस्ट है। चीन स्पेस रेस में देर से आया है, लेकिन इसने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। 1970 तक चीन ने अपना एक भी सैटेलाइट लॉन्च नहीं किया था और तब अमेरिका अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेज चुका था। चीन ने 2013 में सफलतापूर्वक चंद्रमा पर एक रोवर उतारा। ऐसा करने वाला वह केवल तीसरा देश बन गया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago