China को लेकर NASA का बड़ा खुलासा, कहा- यहां गिर गया चीनी रॉकेट लेकिन नहीं दी जानकारी

<div id="cke_pastebin">
<p>
दुनिया के कई देश चीन से किसी न किसी वजह से परेशान रहते ही हैं। कभी सीमा को लेकर तो कभी, साइबर अटैक, कभी जासूसों को लेकर। इसके साथ ही स्पेस में भी कम विवाद नहीं रहता है। हाल ही में खबर आई थी कि, चीनी रॉकेट धरती पर गिर सकता है। जिसके चलते भारी क्षति भी पहुंच सकती है। अब इसे लेकर नासा ने बड़ा खुलासा करते हुए चीन पर आरोप भी लगाया है। नासा ने बताया है कि, चीनी रॉकेट समुद्र में गिरा है लेकिन, चीन ने इसकी जानकारी नहीं दी थी।</p>
<p>
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है चीन का एक रॉकेट शनिवार को हिंद महासागर में गिरा है। लेकिन चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। यह कहां गिरेगा या इसका कितना प्रभाव होगा, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। ऐसे में अगर यह आबादी क्षेत्र में गिरता तो नुकसान अधिक होता। अमेरिकी स्पेस कमांड का कहना है कि चीन का लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट स्थानीय समयानुसार शनिवार को शाम करीब 4.45 बजे हिंद महासागर में गिरा था। इस बीच नासा ने चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी ना दिए जाने पर उस पर सवाल उठाए हैं। नासा का कहना है कि इस रॉकेट का कबाड़ कहां गिरेगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।</p>
<p>
नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नीलसन ने कहा है कि, अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले सभी देशों को तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा किसी भी प्रयोजित घटना की जानकारी पहले ही दी जानी चाहिए। रॉकेट के गिरने जैसी घटनाओं का ताकि सही आकलन करके पता लगाया जा सके कि ये कहां गिरेगा। इससे बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। देश ऐसा करके धरती पर रहने वाले लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago