Hindi News

indianarrative

China को लेकर NASA का बड़ा खुलासा, कहा- यहां गिर गया चीनी रॉकेट लेकिन नहीं दी जानकारी

China को लेकर NASA का बड़ा खुलासा

दुनिया के कई देश चीन से किसी न किसी वजह से परेशान रहते ही हैं। कभी सीमा को लेकर तो कभी, साइबर अटैक, कभी जासूसों को लेकर। इसके साथ ही स्पेस में भी कम विवाद नहीं रहता है। हाल ही में खबर आई थी कि, चीनी रॉकेट धरती पर गिर सकता है। जिसके चलते भारी क्षति भी पहुंच सकती है। अब इसे लेकर नासा ने बड़ा खुलासा करते हुए चीन पर आरोप भी लगाया है। नासा ने बताया है कि, चीनी रॉकेट समुद्र में गिरा है लेकिन, चीन ने इसकी जानकारी नहीं दी थी।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दावा किया है चीन का एक रॉकेट शनिवार को हिंद महासागर में गिरा है। लेकिन चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। यह कहां गिरेगा या इसका कितना प्रभाव होगा, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। ऐसे में अगर यह आबादी क्षेत्र में गिरता तो नुकसान अधिक होता। अमेरिकी स्पेस कमांड का कहना है कि चीन का लॉन्ग मार्च 5बी रॉकेट स्थानीय समयानुसार शनिवार को शाम करीब 4.45 बजे हिंद महासागर में गिरा था। इस बीच नासा ने चीन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी ना दिए जाने पर उस पर सवाल उठाए हैं। नासा का कहना है कि इस रॉकेट का कबाड़ कहां गिरेगा, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नीलसन ने कहा है कि, अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने वाले सभी देशों को तय किए गए नियमों का पालन करना चाहिए। हमेशा किसी भी प्रयोजित घटना की जानकारी पहले ही दी जानी चाहिए। रॉकेट के गिरने जैसी घटनाओं का ताकि सही आकलन करके पता लगाया जा सके कि ये कहां गिरेगा। इससे बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। देश ऐसा करके धरती पर रहने वाले लोगों के जीवन को बचा सकते हैं।