अंतर्राष्ट्रीय

जंग के बीच इस देश ने दागी बैलेस्टिक मिसाइल, बंकरों में भागे लोग- Video

Missiles Fired Over Japan: दुनिया में अब परमाणु हमले (Nuclear Attack) का खतरा बढ़ता जा रहा है। इस वक्त पूरी दुनिया चाहती है रूस-यूक्रेन जंग किसी तरह रुक जाए लेकिन, अब ये परमाणु युद्ध की ओर जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति पश्चिमी देशों को यूक्रेन की मदद करने पर चेतावनी दे चुके हैं कि उन्हें परमाणु हमले के लिए मजबूर न किया जाए। अब रूस अपने सैनिकों को न्यूक्लियर अटैक के लिए अभ्यास पर जोर दे रहा है। इस बीच अमेरिका के एक कट्टर देश ने जापान के ऊपर से बैलेस्टिक मिसाइल (Missiles Fired Over Japan) दाग दी है। जिसके बाद सायरन बजने लगा और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की चेतावनी दी गई। यहां तक कि, बुलेट ट्रेन की सर्विस भी सस्पेंड करनी पड़ गई। जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने (Missiles Fired Over Japan) की प्रधानमंत्री किशिदा ने कड़ी निंदा की है।

यह भी पढ़ें- रूस ने दाग दी परमाणु मिसाइल? Ukriane में भगदड़, बौखला उठे Joe Biden!

उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से दागी मिसाइल
ये कोई और नहीं बल्कि उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन है जिसने मंगलाव को सुबह जापान के ऊपर से मिसाइल फायर की है। उत्तर कोरिया लगातार बैलेस्टिक मिसाइलों का टेस्ट कर रहा है और साथ ही अमेरिका-नाटो को धमकी दे रहा है। जापान नाटो सदस्य है ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा उसके लिए ही है। मिसाइल फायर करने के बाद जापान में वार्निंग सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित जगहों पर छिपने की चेतावनी दी गई। देश के उत्तरी हिस्से में ट्रेन का संचालन भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। पिछले 10 दिनों में ये पांचवा मिसाइल लॉन्च है। जापान के साथ दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है।

जापान में चेतावनी, सड़कों पर सन्नाटा
ये मिसाइल प्रशांत महासागर में गिरे लेकिन इससे पहले जापान के ऊपर से गुजरी, जिसके चलते चेतावनी जारी की गई। इसके वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सायरन बजते हुए सुना जा सकता है। सायरन की आवाज के साथ ही वॉर्निंग दी जा रही है। साफ देखा जा सकता है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। जापान ने इस मिसाइल को नष्ट करने के लिए किसी भी तरह के रक्षा उपाय को नहीं अपनाया। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की निंदा की है।

जापान प्रधानमंत्री ने की निंदा
इस मिसाइल की निंदा करते हुए जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा कि, एक बैलिस्टिक मिसाइल हमारे देश के ऊपर से गुजरी है और प्रशांत महासागर में गिरी है। यह बैलिस्टिक मिसाइल के बार-बार लॉन्च के बाद हिंसा का एक कार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। जापान सरकान ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7.29 बजे लोगों को इमारतों में और अंडरग्राउंड सेल्ट में जाने के लिए कहा। 8 बजे प्रधानमंत्री ऑफिस की ओर से ट्वीट किया गया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल संभवतः जापान के ऊपर से गुजरी है। जापान के कोस्टगार्ड की ओर से एक बयान में कहा गया कि ऐसा लगता है कि मिसाइल समुद्र में गिर चुकी है। किसी भी जहाज या वस्तु को हिट करने की जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- US के HIMARS पर भारी पड़ा भारत का PINAKA, दुनिया में ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की मांग

उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो, विशेषज्ञों का कहना है कि, उत्तर कोरिया ने उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी होगी। ये मिसाइल जापान से लगभग 3,000 किमी दूर है। जापानी ब्रॉडकास्टर NHK ने बताया कि इस टेस्ट के कारण पूर्वी जापान रेलवे कंपनी को उत्तरी क्षेत्रों में अपने ट्रेनों का संचालन निलंबित करना पड़ा। उत्तर कोरिया की बैलेस्टिक मिसाइलों की भूख लगातार बढ़ती जा रही है। उसकी दुश्मनी अमेरिका और नाटो से है। ऐसे में उसकी सीमा से जुड़े नाटो देशों पर उसका ज्यादा खतरा रहता है। जापान और दक्षिण कोरिया लगातार उत्तर कोरिया पर मिसाइल दागने का आरोप लगाते रहते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago