Hindi News

indianarrative

रूस ने दाग दी परमाणु मिसाइल? Ukriane में भगदड़, बौखला उठे Joe Biden!

Russian Army Practices Nuclear Missile Attack And Chemical Attack Near Nato Border

Russia Practices Nuclear Missile Attack: अब ऐसा लगता है कि, रूस परमाणु हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुतिन पहले ही परमाणु हमले का धमकी दे चुके हैं। अब वो पश्चिमी देशों की धड़कनें और तेज बढ़ानी शुरू कर दी है। पुतिन की सेनाओं ने हाल ही में नाटो के बॉर्डर पर परमाणु मिसाइल हमलों और कैमिकल अटैक (Russia Practices Nuclear Missile Attack) की अभ्यास किया। मॉस्को ने पुष्टि की है कि उसके सैनिकों ने बुधवार को कलिनिनग्राद के पश्चिमी एन्क्लेव में नकली परमाणु मिसाइल (Russia Practices Nuclear Missile Attack) हमले किए। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर जारी एक बयान के अनुसार बुधवार को पोलैंड और लिथुआनिया से लगे एन्क्लेव में रूस ने परमाणु-सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के नकली ‘इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च’ का अभ्यास किया।

यह भी पढ़ें- Ukraine पर परमाणु हमले को हरी झण्डी, ‘दोस्त’ बोले अब सोचने का समय नहीं

पश्चिमी देश कर रहे रूस को मजबूर
यूक्रेन के लिए पश्चिमी देश कवच हैं। वो यूक्रेन को हथियार मुहैया करा रहे हैं साथ ही आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। यही अबतक इस युद्ध के चलते का कारण है और परमाणु हमला भी यही वजह बनेगा। क्योंकि, पुतिन यूक्रेन की मदद पर कई बार परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं और अब तो इसकी प्रैक्टिस भी शुरू हो गई है। यानी आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर होने वाली है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने नकली मिसाइल सिस्टम, एयरफील्ड्स, संरक्षित इन्फ्रास्ट्रक्चर, सैन्य उपकरणों और कमांड पोस्ट पर कई हमले करने का भी अभ्यास किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैन्य कर्मियों ने एक ‘संभावित जवाबी हमले’ से बचने के लिए अपनी स्थिति बदलने के लिए एक युद्धाभ्यास किया।

यह भी पढ़ें- रूस का अगला कदम महाविनाशक! नहीं माने Zelensky तो तबाह हो जाएगा Ukraine

रूस का सरमत मिसाइल महाविनाशक
दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु बम वाले देशों में रूस भी शामिल है। रूस के पास न्यूक्लियर बमों की कमी नहीं है। ऐसे में समय आने पर रूस परमाणु हमला करने से चुकेगा नहीं। भलाई इसी में है कि जेलेंस्की रूस के साथ बैठकर ऑन टेबल समझौता कर लें। इससे पूरी दुनिया गहंरी सांस लेगी और यूक्रेन की जनता बच जाएगी। क्योंकि, रूस का सरमत या Satan-2 मिसाइल महाविनाशक हैं ये 17 हजार किमी तक हमला कर सकती हैं और 15 वॉरहेड ले जा सकती है। इसमें फ्रांस के आकार के क्षेत्र को नष्ट करने की क्षमता है। पुतिन इस विनाशकारी सरमत मिसाइल सहित अपने छह सुपरहथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑब्जर्वर्स का कहना है कि हाल के दिनों में रूस के सरकारी टीवी चैनल ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को जनता के लिए अधिक आकर्षक बनाने का प्रयास किया है।