Hindi News

indianarrative

तबाही वाला साल होगा 2023! Baba Venga की भविष्यवाणी- धरती पर आएंगे Aliens

Nostradamus and Baba Venga 2023 Prediction

Nostradamus and Baba Venga 2023 Prediction: बाबा वेंगा ने पहले ही भविष्यवाणी (Nostradamus and Baba Venga 2023 Prediction) की थी कि 2022 में दुनिया एक बड़ा जंग देखेगी और हुआ भी सही। रूस-यूक्रेन युद्ध उनकी भविष्यवाणी को सही साबित कर दिया। साल 2022 वैसे भी बुरा ही रहा, यूरोप में भारी सूखा, यूक्रेन का युद्ध और जंगलों की आग ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। अब 2023 आने वाला है, ऐसे में हर किसी का कामना रहता है कि आने वाला नया साल अच्छा जाए। लेकिन, 2023 को लेकर जो भविष्यवाणियां हो रही हैं वो बेहद ही डरावनी हैं। बुल्गारिया की बाबा वेंगा और फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी 2023 (Nostradamus and Baba Venga 2023 Prediction) के बारे में बेहद डरावनी हैं।

यह भी पढ़ें- US-Ukraine को चेतावनी, पुतिन बोले- दुनिया का सबसे आधुनिक परमाणु हथियार हमारे पास…

साल 2023 में आने वाला है बड़ा सैर तूफान
मीडिया में आ रही रिपोर्टों की माने तो, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि, साल 2023 में एक बड़ा सौर तूफान धरती से टकराएगा। ये सौर तूफान ऐसा होगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि, एक बड़ा देश बायोलॉजिकल हथियार पर रिसर्च करेगा। जिसमें हजारों लोगों की मौत होगी। बाबा वेंगा ने ही 2022 में विश्युद्ध और न्यूक्लियर युद्ध के खतरे की भी चेतावनी देती हैं। माना जा रहा है कि, उनका ये इशारा रूस-यूक्रेन जंग की ओर है।

धरती पर एलियन आने वाले हैं!
सौर तूफान के साथ ही एक और दहलाने वाली बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने धरती पर एलियन के आने की बात कही है। बाबा वेंगा ने कहा है कि, दुनिया खुद को अंधेरे में ढका पायेगी। अगर धरती पर एलियन आए तो लाखों लोगों की जान जाएगी। इसके आगे वो कहती हैं कि, अब बच्चे लैब में पैदा होंगे। माता पिता अपने बच्चों के स्किन का रंग भी तय कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- अब Taiwan का कुछ नहीं कर सकता चीन, अमेरिका ने दी नई शक्ति- हमला किया तो भुगतेगा ड्रैगन!

नये साल के आते ही शुरू हो जाएगी एक बड़ी जंग, मंगल पर होंगे इंसान
बाबा वेंगा के अलावा अब नास्त्रेदम की बात करें तो वो भी 2023 के लिए सबसे पहले एक बड़ी जंग की चेतावनी दे रहे हैं। उन्होंने एक महान युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में लिखा कि, सात महीने महान युद्ध, बुरे काम से मरे लोग। उनकी ये भविष्यवाणी को भी लोग रूस-यूक्रेन युद्ध के तीसरे विश्वयुद्ध बनने से जोड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और भविष्यवाणी की है कि, अब इंसानों का नया आशियाना मंगल ग्रह पर होगा। उन्होंने लिखा कि, मंगल पर रोशनी गिर रही है। लोगों का कहना है कि नास्त्रेदम अपनी भविष्यवाणी में मंगल पर इंसानों के पहुंचने की बात कह रहे हैं। इंसानों को मंगल पर भेजने के लिए दुनिया भर में मिशन चल रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2023 में इससे जुड़ा कोई खास कदम उठाया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं नास्त्रेदमस दुनिया में आर्थिक संकट, बड़ी आग और सत्ता के खिलाफ विद्रोह की भविष्यवाणी किये हैं, जो होता नजर आ रहा है। ज्यादातर देशों में ये हालात देखने को मिलने लगे हैं। श्रीलंका में जो आर्थिक तबाही आई, पाकिस्तान में कम भूचाल नहीं है। चीन इस वक्त ताइवान पर कब्जा करने के लिए उतावला हुआ पड़ा है। उत्तर कोरिया लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों का टेस्ट कर रहा है। इसके साथ ही यूरोप में रूस-यूक्रेन जंग के चलते भारी आर्थिक तबाही। साथ ही रूस का परमाणु हमले की चेतावनी इन भविष्यवाणियों सही साबित करती नजर आ रही है। अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में भारी तबाही मचेगी और एक बार फिर इंजानी जिवन खतरे में आ जाएगा।