अफगान जर्नलिस्ट ने पाक विदेश मंत्री की बोलती कर दी बंद, तालिबान पर पूछे सवालों पर क्या बोले शाह महमूद कुरैशी, देखें यहां

पाकिस्तना के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी की घोर बेइज्जती हो गई है। अपने बड़बोलेपन के लिए जाने वाले कुरैशी को एक अफगानी पत्रकार ने जमकर धोया। कुरैशी भारत से जुड़े सवालों पर फंस गए। शनिवार को प्रसारित होने वाले टोलो न्यूज के इस इंटरव्यू में कुरैशी को कुछ जगह हंसते तो कुछ जगह फंसते देखा जा सकता है। दरअसल अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो के सैनिक 11 सितंबर 2021 तक वापस लौट जाएंगे इसके बाद भारत का दखल अफगानिस्तान में बढ़ जाएगा। ये चीज पाकिस्तान को खल रही है।

Video: Pakistan’s Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi spoke to TOLOnews' Lotfullah Najafizada about the Afghan peace negotiations, the increase in Taliban violence, and the US withdrawal.

Watch the full interview Saturday on TOLOnews at 9pm (Kabul time). pic.twitter.com/sjdBrDjUGD

— TOLOnews (@TOLOnews) June 17, 2021

कुरैशी का यह इंटरव्यू टोलो न्यूज के प्रमुख लोतफुल्ला नजफिजादा ने लिया है। टोलो न्यूज ने इंटरव्यू के कई क्लिप ट्विटर पर शेयर किए हैं। इस बातचीत के दौरान कुरैशी ने अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। लोतफुल्ला नजफिजादा के एक सवाल पर कुरैशी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय रिश्ते हैं। अफगानिस्तान का ये अधिकार है कि वो भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध रखे। दोनों देशों के बीच व्यावसायिक रिश्ता भी है। इसमें पाकिस्तान को कोई प्रॉबल्म भी नहीं है। मगर उन्हें लगता है कि अफगानिस्तान में भारत की मौजदूगी जितनी होनी चाहिए उससे कहीं अधिक है। यह तब है जब भारत और अफगानिस्तान की सीमा कहीं एक-दूसरे से नहीं लगती।

گفتگوی ویژه با شاه محمود قریشی وزیر امور خارجه پاکستان — فرداشب ساعت ۹ از طلوع و طلوع نیوز

این نشرات در https://t.co/1z8g9dTCpG نیز قابل دسترس است. pic.twitter.com/mo3E5cGtyy

— TOLOnews (@TOLOnews) June 18, 2021

इसके बाद टोलो न्यूज के पत्रकार ने कुरैशी से पूछा कि क्या आपको भारत की मौजूदगी परेशान करती है? इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर अफगानिस्तान की जमीन का प्रयोग पाकिस्तान के खिलाफ होगा तो उचित नहीं है। टोलो न्यूज ने पूछा कि क्या भारत ने ऐसा किया है तो क़ुरैशी मुस्कराने लगे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बांटने वाली डूरंड लाइन को अंतरराष्ट्रीय सीमा मानने के सवाल पर क़ुरैशी ने कहा कि अगर अफगानिस्तान अच्छे पड़ोसी की तरह सहअस्तित्व की भावना रखता तो इसे इंटरनेशनल बॉर्डर स्वीकार करना चाहिए। क्या वो इस पर अफगानिस्तान से बात करेंगे? पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि आप भले इसे नहीं मानें लेकिन ये सीमा तो है ही। डूरंड लाइन इंटरनेशनल बॉर्डर है। इस पर बातचीत करने की जरूरत नहीं है।

Pakistani FM Shah Mahmood Qureshi says the Indian presence in Afghanistan is larger than it ought to be as it does not share borders with Afghanistan. Watch the interview on TOLOnews, TOLO TV and https://t.co/fXhOuWrZv9 at 9pm (Kabul time) on Saturday. pic.twitter.com/Mf6GTGZF84

— TOLOnews (@TOLOnews) June 17, 2021

आपको बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश में हैं। पिछले छह-सात महीनों में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई उच्च स्तरीय बैठकें हुई हैं। पिछले साल नवंबर महीने में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने काबुल का दौरा किया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago