Putin से पंगा ले रही पाकिस्तान की नई सरकार, DG ISPR ने कहा कि जंग के दौरान इमरान खान की विजिट एम्बैरेसिंग थी!

<div id="cke_pastebin">
<p>
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इरमान खान रूस दौरे पर जब गए तो जमकर उनकी आलोचना हुई थी। क्योंकि, इसी दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला था और उन्होंने यह तक कह दिया था कि, मैं कितने सही समय पर आया हूं। उनके इस दौरे के बाद अमेरिका इतना ज्यादा गुस्से से लाल हो गया कि, उसने धमकी देते हुए कहा कि, जो भी देश रूस की मदद करेगा वो उसे बर्बाद कर देगा। रूस का दौरान इमरान खान को इतना महंगा पड़ा कि उन्हें पीएम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। अब जिस तरह से पाकिस्तान की नई सरकार इस दौरे को शर्मनाक बता रही है उससे रूस से रिश्ते काफी बिगड़ सकते हैं।</p>
<p>
इमरान खान ने कहा था कि, रूस की उनकी यात्रा सही तरीके से नहीं हो पाई थी। क्योंकि, अमेरिका पाकिस्तानी सेना से उनके दौरे को लेकर लगातार जानकारी ले रहा था। अब पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने से पहले इमरान खान की मॉस्को यात्रा की योजना बनाई गई थी और सेना पूरी तरह से इस निर्णय के साथ थी। रूस का यूक्रेन पर हमला अप्रत्याशित था।</p>
<p>
उन्होंने कहा कि, इनपुट था कि इमरान खान को इस यात्रा पर जाना चाहिए। ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि जब प्रधानमंत्री वहां होंगे तो रूस युद्ध की घोषणा करेगा, जो स्पष्ट रूप से बहुत शर्मनाक था। दरअसल, इमरान खान 25 मार्च को मॉस्को पहुंचे थे और इसी दिन पुतिन ने युक्रेन पर हमले का ऐलान किया था। जिसके बाद इमरान खान की यात्रा को लेकर खुब आलोचना हुई।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago