पाकिस्तान में चोरी के आरोप में भीड़ ने महिलाओं के फाड़े कपड़े, सड़कों पर घसीटा, डंडों से की पिटाई

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लोगों की भीड़ ने दुकान से चोरी करने के आरोप में चार महिलाओं को जमकर पीटा। यही नहीं उनके कपड़े तक फाड़ डाले और सड़क पर घसीटा गया। घटना सोमवार की बतायी जा रही है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाओं की मानें तो वो प्यास के चलते उस्मान इलेक्ट्रिक स्टोर के अंदर पानी की बोतल मांगने आई थी। लेकिन दुकान के मालिक ने उनपर चोरी के इरादे से घुसने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। महिलाओं को एक घंटे तक सड़कों पर निर्वस्त्र परेड कराया गया।

This is the real face of Pakistan, but it is difficult for the blind to see the truth written on the wall. Apologists for burning incident of a Sri Lankan citizen will also give arguments for the shocking incident in which two women were made naked for theft in Faisalabad today. pic.twitter.com/A0dAg5zLQJ

— Ihtesham Afghan (@IhteshamAfghan) December 7, 2021

यह भी पढ़ें- चीन चोरी-छिपे बना रहा घातक मिसाइल, दुनिया में कहीं भी कर सकता है अटैक, जानें ड्रैगन का खौफनाक प्लान

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में महिलाएं आस-पास के लोगों से विनती करती हुई नजर आ रही है कि वो उन्हें जिस्म ढकने दें लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं था। बल्कि लोग उन्हें लाठियों से पीटा गया। इस घटना को लेकर लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। घटना के कुछ वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई की बात कही। पंजाब पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए बताया – 'हमने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।'

This is 100% fake cover up story. They kept one women inside shop, stripped her off. The second older one can be in CCtv she requested to leave her. #Faisalabad stop disrespecting women to justify this animal act. #sailkot #Pakistan. Sorry cannot share whole video, not sharable https://t.co/rOZ3OvQcka pic.twitter.com/Cp4pKWsVFy

— Farooq Buzdar (@DrFarooqBuzdar1) December 7, 2021

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: कुंडली में दोष के कारण नहीं हो रही आपकी शादी तो तुरंत करें ये उपाय, घर बजने लगेगी शहनाई

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत पांच संदिग्धों और कई अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। लोगों ने भीड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago