Hindi News

indianarrative

Putin ने ज़ब्त किए NATO के 1000 हथियार! मिसाइल, टैंक और बख्तरबंद… Russia में किया हथियारों का प्रदर्शन

रूस (Putin) ने यूक्रेन युद्ध के दौरान जब्त किए गए नाटो के हथियारों का प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन मॉस्को क्षेत्र के कुबिन्का में शुरू हुए ARMY-2023 सैन्य एक्सपो के दौरान किया गया है। इसमें नाटो देशों की मिसाइलें, टैंक, बख्तरबंद वाहन समेत कई तरह के ड्रोन और दूसरे हथियार शामिल हैं।

CV90 IFV

यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस के हाथ स्वीडन में बना सीवी-90 इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल हाथ लगा है। रूसी सैनिकों ने आरपीजी-7 के जरिए स्वीडन की इस गाड़ी को निष्क्रिय किया था। इस बख्तरबंद वाहन को अपनी श्रेणी में सबसे उन्नत माना जाता है।

एएमएक्स- 10 आरसी

जुलाई में रूसी सेना ने जापोरोजे क्षेत्र से फ्रांस में बने एएमएक्स- 10 आरसी इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल को जब्त करने का दावा किया था। रूसी सेना ने बताया था कि यह गाड़ी पूरी तरह से सुरक्षित थी और इसे यूक्रेनी सैनिक नोवोडोनेट्स्कॉय की टाउनशिप के पास छोड़कर भाग गए थे।

ब्रैडली इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल

जून 2023 में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसने जापोरोजे क्षेत्र में कई ब्रैडली इन्फेंट्री फाइटिंग व्हीकल को जब्त किया है। इस आर्मर्ड व्हीकल को अमेरिका ने युद्ध क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों की सहायता के लिए दिया था।

लेपर्ड 2 टैंक

जून में ही रूसी सेना ने यूक्रेन के कई लेपर्ड-2 टैंकों को नष्ट करने और कुछ पर कब्जा करने का दावा किया था। लेपर्ड-2 यूरोप के सबसे शक्तिशाली टैंकों में से एक है। इसे जर्मनी ने बनाया है। यह यूरोप का एकमात्र ऐसा टैंक है, जिसका अभी प्रोडक्शन जारी है।

यह भी पढ़ें: Putin के दुश्मनो के लिए बड़ा खतरा! Russia की परमाणु पनडुब्‍बी में फिट होगी सबसे घातक मिसाइल