यूक्रेन से युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा ऐलान, रूस में महिलों को 10 बच्चे पैदा करने पर देंगे लाखों का तोहफा

रूस में कम होती आबादी के संकट को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने महिलाओं से दस या इससे भी अधिक बच्चे पैदा करने की पेशकश की है। जी हां,  नए निर्देश के मुताबिक, दस बच्चों का जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले हर महीने महिला को करीब करीब 13लाख रुपए (13,500पाउंड) दिए जाएंगे। हालांकि, विशेषज्ञ इसे हताशा में लिया गया निर्णय मान रहे हैं।

मालूम हो, कोरोना महामारी संकट और इसके ठीक बाद यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण रूस में जनसंख्या संकट काफी उभरा है। इससे निपटने के लिए अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने देश की महिलाओं से अनोखी पेशकश करते हुए कहा कि अगर हर महिला दस या इससे अधिक बच्चे पैदा करती है और उन्हें जीवित रख पाती है, तो सरकार बदले में 13लाख रुपए का भुगतान करेगी।

जिनके परिवार बड़े वे ज्यादा देशभक्त

एक अनुमान के मुताबिक, इस साल मार्च के बाद से रूस ने अपने दैनिक कोरोनवायरस मामलों की उच्चतम संख्याा की रिपोर्ट देखा। इसके अलावा, यूक्रेन से युद्ध के बीच करीब 50हजार सैनिकों के मारे जाने का भी अनुमान जताया जा रहा है। रूसी राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉक्टर जेनी मैथर्स के मुताबिक, पुतिन हमेशा से यह कहते रहे हैं कि रूस में जिनके परिवार बड़े रहे हैं, वे ज्यादा देशभक्त रहे हैं। सोवियत युग का पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है, जिनके दस या इससे अधिक बच्चे होते थे। रूस में इन्हें मदर हीरोइन कहा जाता है। यह एक बार फिर रूस के जनसांख्यिकीय संकट को दूर करने का प्रयास है, जो यूक्रेन से युद्ध के बाद गहरा गया है।

दस बच्चे पैदा करने वाली महिलाएं मदर हीरोइन

इस नई पेशकश के तहत, ऐसा करने वाली रूसी महिलाओं को दस लाख रुबल यानी साढ़े तेरह हजार पौंड का एक मुश्त भुगतान मिलेगा। यह उनके दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर दिया जाएगा, इस शर्त को पूरा करने के लिए कि बाकी के नौ बच्चे भी तब तक जीवित हैं। विशेषज्ञ इसे हताशा में लिया गया निर्णय मान रहे। देश में 1990के दशक के बाद से वास्तव में एक बार फिर से आबाद करने के लिए कई तरह की योजनाएं लाई गईं, जो लोगों को इसके लिए मनाने में कामयाब नहीं हुईं।

यूक्रेन से युद्ध और कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश की आबादी और गर्त में चली गई है। तो फिर रूसी महिलाओं को धन का लालच देकर ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और बड़ा परिवार रखने के लिए कहा जा रहा है, जिससे वे बाद में फिर मदर हीरोइन बन सकें। वह भी सिर्फ साढ़े 13 हजार पौंड यानी 13 लाख रुपए में दस बच्चे पैदा करने और उनकी परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है। इसके अलावा, बच्चे हो भी गए तो वे खाएंगे क्या। रोजगार कहां से मिलेगा और वे रहेंगे कहां, यह बड़ा सवाल है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago