अब और बड़ी तबाही देखेगा Ukraine, रूस के साथ जंग के मैदाम में चीन भी उतारेगा अपनी सेना- डर से कांप रहे Zelensky

<div id="cke_pastebin">
<p>
रूस और यूक्रेन जंग के चलते दुनिया भर में इसका असर देखने को मिल रहा है। इस वक्त पूरे विश्व में महंगाई अपने उचले स्तर पर है। हर एक चीजों के दामों में वृद्धि हो चुकी है। पश्चिमी देशों में ज्यादा बुरा हाल है। अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक में महंगाई आम जनता का कमर तोड़ रही है। हालांकि, यही पश्चिमी देश यूक्रेन की जमकर मदद कर रहे हैं। हथियार, गोला-बारूद, बंदूक, तोप, मिसाइल, ड्रोन से लेकर फाइटर जेट्स और आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। ऐसे में ये जंग जो 2-5दिनों तक चलने वाली थी वो अब 6महीने तक चल गई। अब यूक्रेन में और भी ज्यादा तबाही आने वाली है। क्योंकि, खबर है कि चीन भी रूस के साथ अपनी सेना उतारने जा रहा है।</p>
<p>
चीन ने कहा है कि, यूक्रेन में उसकी सेना जाएगी। हालांकि, ड्रैगन का कहना है कि, इसका यूक्रेन यूद्ध से कोई लेना देना नहीं है। चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, चीनी सैनिक रूस और बेलारूस व ताजिकिस्तान सहित अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए रूप की यात्रा करेंगे। बता दें कि, इसी सैन्य अभ्यास में भारत भी हिस्सा ले रहा है।</p>
<p>
चीनी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अभ्यास में चीन की भागीदारी 'मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित नहीं है।' चीन का इशारा यूक्रेन युद्ध की तरफ था। एक रिपोर्ट के मुताबकि, चीन ने कहा कि सैन्य अभ्यास एक चल रहे द्विपक्षीय वार्षिक सहयोग समझौते का हिस्सा हैं। हाल के वर्षों में रूस के नेतृत्व में इसी तरह के सैन्य अभ्यास हुए हैं जिसमें चीन ने हिस्सा लिया है। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करना है। इसके अलावा अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले दलों के बीच रणनीतिक सहयोग के स्तर को बढ़ाना और विभिन्न सुरक्षा खतरों का जवाब देने की क्षमता को मजबूत करना है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago