Hindi News

indianarrative

अब और बड़ी तबाही देखेगा Ukraine, रूस के साथ जंग के मैदाम में चीन भी उतारेगा अपनी सेना- डर से कांप रहे Zelensky

जंग के बीच चीन, रूस भेजेगा अपनी सेना

रूस और यूक्रेन जंग के चलते दुनिया भर में इसका असर देखने को मिल रहा है। इस वक्त पूरे विश्व में महंगाई अपने उचले स्तर पर है। हर एक चीजों के दामों में वृद्धि हो चुकी है। पश्चिमी देशों में ज्यादा बुरा हाल है। अमेरिका, ब्रिटेन से लेकर जर्मनी तक में महंगाई आम जनता का कमर तोड़ रही है। हालांकि, यही पश्चिमी देश यूक्रेन की जमकर मदद कर रहे हैं। हथियार, गोला-बारूद, बंदूक, तोप, मिसाइल, ड्रोन से लेकर फाइटर जेट्स और आर्थिक रूप से मदद कर रहे हैं। ऐसे में ये जंग जो 2-5दिनों तक चलने वाली थी वो अब 6महीने तक चल गई। अब यूक्रेन में और भी ज्यादा तबाही आने वाली है। क्योंकि, खबर है कि चीन भी रूस के साथ अपनी सेना उतारने जा रहा है।

चीन ने कहा है कि, यूक्रेन में उसकी सेना जाएगी। हालांकि, ड्रैगन का कहना है कि, इसका यूक्रेन यूद्ध से कोई लेना देना नहीं है। चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, चीनी सैनिक रूस और बेलारूस व ताजिकिस्तान सहित अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए रूप की यात्रा करेंगे। बता दें कि, इसी सैन्य अभ्यास में भारत भी हिस्सा ले रहा है।

चीनी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संयुक्त अभ्यास में चीन की भागीदारी 'मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति से संबंधित नहीं है।' चीन का इशारा यूक्रेन युद्ध की तरफ था। एक रिपोर्ट के मुताबकि, चीन ने कहा कि सैन्य अभ्यास एक चल रहे द्विपक्षीय वार्षिक सहयोग समझौते का हिस्सा हैं। हाल के वर्षों में रूस के नेतृत्व में इसी तरह के सैन्य अभ्यास हुए हैं जिसमें चीन ने हिस्सा लिया है। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की सेनाओं के साथ व्यावहारिक और मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहरा करना है। इसके अलावा अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले दलों के बीच रणनीतिक सहयोग के स्तर को बढ़ाना और विभिन्न सुरक्षा खतरों का जवाब देने की क्षमता को मजबूत करना है।