Hindi News

indianarrative

Putin की चाल देख अमेरिका की शरण में पहुंचे Zelensky, कहा- बचालो वरना सारे यूक्रेनी बन जाएंगे रूसी!

यूक्रेन के सभी नागरिकों को मिलेगी रूस की नागरिकता

यूक्रेन में इस वक्त रूस लगातार हमले कर रहा है जिसके चलते यूक्रेनी सेना अब छुपने के लिए जगह खोज रही है। रूसी सेना इस वक्त एक-एक कर यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करते जा रही है। रूस ने हाल ही में अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर हमला बोला। अब राष्ट्रपति पुतिन के फैसले से यूक्रेन के साथ ही अमेरिका और नाटो में भी खलबली मच जाएगी। पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने यूक्रेन के सभी नागरिकों को रूस की नागरिकता की पेशकश की है।

पुतिन ने यूक्रेन के सभी लोगों को रूसी नागरिकता देने के लिए त्वरित प्रक्रिया का विस्तार करते हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले यूक्रेन के दोनेत्सक, लुहांस्क क्षेत्र के साथ दक्षिणी जापोरिजिया और खेरसान क्षेत्र के लोगों के लिए ही नागरिकता की प्रक्रिया सरल थी। इन इलाकों के बड़े हिस्से पर रूस का नियंत्रण है। 2019 में नागरिकता देने की प्रक्रिया सबसे पहले दोनेत्सक और लुहांस्क के निवासियों के लिए शुरू की गई थी। इस साल विद्रोहियों के कब्जे वाले दोनों क्षेत्रों की करीब 18 प्रतिशत आबादी यानी 720,000 से ज्यादा लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए। यूक्रेन पर हमले के तीन महीने बाद मई में जापोरिजिया और खेरसान क्षेत्र के बाशिंदों के लिए भी त्वरित प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इन इलाकों में करीब एक महीने पहले लोगों को रूसी पासपोर्ट दिए गए।

रूस के हमले से बौखलाया यूक्रेन

युद्ध के बारे में बात करें तो इस वक्त यूक्रेन पर रूसी सेना ताबड़तोड़ हमला कर रही है, जिससे यूक्रेन सैनिक बौखला उठे हैं। रूस के टार्गेट पर इस वक्त यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर खारकीव है, जहां पर लगातार रूसी बमबारी से शहर कांप रहा है। इसके अलावा दोनबास क्षेत्र को बाद रूस लिसिचांस्क के साथ ही कई अन्य शहरों पर भी कब्जा कर चुका है। अब वो पूर्वी यूक्रेन के चासिवयार शहर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां रूस ने हमला तेज कर दिया है।