Hindi News

indianarrative

परमाणु युद्ध को तैयार है Russia! एटम बम संग दिखे Putin, यूक्रेन की उल्टी गिनती शुरू?

Putin न्यूक्लियर बम के ब्रीफकेस के साथ दिखे

Russia Nuclear Bomb: यूक्रेन पर रूसी हमले को चंद दिनों बाद एक साल पूरा होने वाला है। इस दौरान युद्ध को एक साल पूरा होने पर रूस यूक्रेन पर कभी भी बड़ा हमला कर सकता है। दरअसल इस बीच कई बार न्यूक्लियर युद्ध को लेकर चेतावनी दी गई है। रूस न्यूक्लियर युद्ध तक पहुंच सकता है, इस बात की सिर्फ अटकलें लग रही थीं। लेकिन अब पुतिन की एक तस्वीर आई है, जिससे कुछ-कुछ साफ होते दिख रहा है कि वह परमाणु युद्ध के लिए भी अब तैयार हैं। बीते गुरुवार को पुतिन अपने न्यूक्लियर बम के ब्रीफकेस के साथ देखा गया। ऐसे में अब माना यह भी जा रहा है कि ये पश्चिम को सीधे चेतावनी है। स्टेलिनग्राद की लड़ाई में सोवियस जीत की 80वीं वर्षगांठ पर वोल्गोग्राड में जब पुतिन फूल चढ़ा रहे थे, तो उनके बॉडीगार्ड काले बैग के साथ खड़े थे।

बताया जाता है दो में से एक ब्रीफकेस फोल्ड अप शील्ड है जो गोलीबारी से पुतिन को बचाने के लिए है। जबकि दूसरा रूस के न्यूक्लियर बम का बटन हो सकता है। इस न्यूक्लियर बैग में पर्सनलाइज कोड होता है। यह हर समय रूस के परमाणु बम को कंट्रोल कर सकता है। इसकी देखरेख एक सशस्त्र सुरक्षा अधिकारी करते हैं, जो पुतिन के साथ हर जगह जाते हैं। गुरुवार को पुतिन से कुछ दूरी पर सुरक्षागार्ड देखे गए। इनमें से एक रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से उनके करीब पहले भी देखा गया है।

ये भी पढ़े: युद्ध बरसी पर पुतिन का खतरनाक प्लान,Ukraine को उड़ाने के लिए 5 लाख सैनिक करेंगे हमला

कब दिखा पहली बार दिखा?

पुतिन के इस ब्रीफकेस को रूसी भाषा में चेगेट कहा जाता है। 1980 के दशक की शुरुआत में इसे बनाया गया था। 2019 में पहली बार यह दुनिया को दिखा, जब इसे टीवी पर करीब से देखा गया। कथित तौर पर इस तरह के तीन ब्रीफकेस हैं। एक ब्रीफकेस को पुतिन के साथ लेकर चला जाता है। यूक्रेन युद्ध के एक साल होने के दौरान इस तस्वीर ने फिर से दुनिया का ध्यान खींचा है।

रूस 24 फरवरी को कर सकता है हमला

गुरुवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने कहा कि रूस 24 फरवरी को आक्रमण के एक साल पूरे होने पर यूक्रेनी समर्थक घटनाओं की देखरेख की योजना बना रहा है। ऐसा माना जाता है कि रूस दो नए मोर्चों पर हमले की साजिश कर रहा है। यूक्रेन का मानना है कि रूस 24 फरवरी को ही हमला कर सकता है।