Putin के खतरनाक प्लान से US-NATO में मची खलबली, अब पूरे यूक्रेन पर आसमान से बरसेगा परमा..

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज 10वां दिन है और रूसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर कब्जा जमाते जा रही है। इसके साथ ही इस वक्त पूरी दुनिया रूस को मनाने में जुटी हुई है लेकिन, सबको पता है कि पुतिन रुकने वाले नहीं हैं। खासकर पश्चिमी देशों को अंदाजा हो गया है कि अब पुतिन रूकने वाले नहीं हैं और ना ही डरने वाले। ऐसे में ये देश असहाय पड़े हुए हैं। इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि यूक्रेन पर रूस हमले और भी तेज करने जा रहा है।

खबरों की माने तो रूस अपनी सैन्य आक्रामकता को बढ़ाने वाला है। युद्ध पर नजर बनाए अमेरिका और नाटो के अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि रूस जंग जीतने के लिए यूक्रेन के शहरों में बमबारी करने के लिए तैयार है। CNN से बात करते हुए, एक वरिष्ठ पश्चिमी खुफिया अधिकारी ने कहा, भारी हथियार न केवल वजन में भारी होते हैं, वे नुकसान के मामले में भी भारी होते हैं। ये हथियार बहुत कम भेदभाव वाले होते हैं। इसलिए, हताहतों की संख्या बढ़ जाएगी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब तक हजारों लोगों के मारे जाने का दावा है। खैर अमेरिका की बातों का विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि, इस वक्त वो भड़काने का भी काम कर रहा है।

WION की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में रूस 1000 अन्य आधुनिक हथियारों से लैस सैनिकों को यूक्रेन में तैनात करने वाला है। ये पहले से मौजूद यूनिट को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही, बढ़ते तनाव के बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि मॉस्को ने आंशिक संघर्ष विराम का ऐलान किया है, ताकि यूक्रेनी शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मानवीय गलियारों का निर्माण हो सके। शनिवार को दूसरे दौर की बातचीत के दौरान रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने नागरिकों को निकालने के लिए मानवीय गलियारे बनाने पर सहमति व्यक्त की।

बता दें कि, यूक्रेन के जेपोरिजजिया स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के बाद अल्बानिया, फ्रांस, आयरलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और अमेरिका की मांग पर शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान रूस के स्थायी प्रतिनिधि और संयुक्त राष्ट्र में राजदूत वैसली नेबेनजिया ने कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन में फंसे विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण तरीके से निकासी सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी राष्ट्रवादियों ने 'जबरन' पूर्वी यूक्रेन के खार्किव और सुमी शहरों में 3700भारतीय छात्रों को रखा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago