खुद जंग को भड़का रहे Zelensky, बोलें- यूक्रेन को NATO में शामिल करना…

अमेरिका और नाटो लाख धमकियों और कोशिशों के बाद भी रूस को यूक्रेन पर हमला करने से नहीं रोक सके। एक महीने से ज्यादा हो गया और यूक्रेन इतने दिनों में पूरी तरह बर्बाद हो गया है लेकिन, अकड़ अब भी वैसे की वैसी ही है। यूक्रेन की ये गलतफहमी तो दूर हो गई जो "वो जंग से पहले अमेरिका और नाटो के दम पर घमंड में था कि, अगर रूस ने हमला किया तो उसके खिलाफ सिर्फ यूक्रेन  सैनिक नहीं बल्कि नाटो और अमेरिकी सैनिक भी लड़ेंगे। लेकिन, जब जंग की शुरुआत हुई तो अमेरिका-नाटो मैदाम में उतरने से ही मना कर दिए"। अब यूक्रेन नई आस लिए बैठा है कि उसे नाटो में शामिल किया जाएगा। इसपर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक बयान दिया है जिसके बाद यह जंग और भी भीषण हो सकती है। क्योंकि, इस जंग की जड़ भी यही है।

जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में शामिल नहीं होने देना एक गलती है। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन नाटो के लिए फायदेमंद साबित होता। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा कि नाटो के बारे में बात करना हमारे लिए मुश्किल है क्योंकि वो हमें स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। जेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि यूक्रेन को शामिल नहीं करना नाटो गलती है, अगर हम शामिल होते तो संगठन को और अधिक मजबूत बनाते।

जेलेंस्की के बयान के बाद यूक्रेन को रूस के हमले का सामना और भी ज्यादे करनी पड़ सकती है। क्योंकि, इस हमले की वजह ही नाटो है। यूक्रेन नाटो में शामिल होने की रट लगाए हुए था और रूस लगातार मना कर रहा था, जिसके बाद अंत में यह कदम उठाना पड़ा। रूस ने बार-बार कहा है कि वह नहीं चाहता है कि यूक्रेन नाटो में शामिल हो। यूरोप को सोवियत संघ से बचाने के लिए शीत युद्ध की शुरुआत में नाटो नाम का एक संगठन बनाया गया। रूस के साथ एक महीने से अधिक से चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह संघर्ष विराम, रूसी सैनिकों की वापसी और सुरक्षा की गारंटी के बदले में नाटो सदस्यता नहीं लेने के लिए यूक्रेन से प्रतिबद्धता पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।

जेलेंस्की ने कहा है कि, नाटो के बारे में बात करना हमारे लिए मुश्किल है क्योंकि, वो हमें स्वीकार नहीं करना चाहते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, यूक्रेन को शामिल नहीं करना नाटो की गलती है, अगर हम शामिल होते हैं तो संगठन को और अधिक मजबूत बनाते।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago