Putin के आखिरी फैसले से दहशत में बाइडन और नाटो! कहा- अब ‘अंत’ होने के बाद ही रुकेगा महायुद्ध, बीच में कोई आया तो…

रूस इस वक्त लगातार यूक्रेन पर गोले बरसा रहा है। बदले में यूक्रेनी सेना भी अपनी पूरी ताकत लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही लेकिन, इस वक्त रूसी सेना इनपर भारी पड़ी हुई है। इधर नाटो और अमेरिका इस गलतफहमी में हैं कि वो रूस पर कड़े प्रतिबंध लगा कर इस महायुद्ध को रोक देंगे लेकिन रूस के राषट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी तैयारी पहले से ही कर रखी थी। पश्चिमी देशों ने रूस पर एक दो प्रतिबंध नहीं लगाए हैं अनेकों प्रतिबंध लगा चुके हैं। इस बीच रूस ने अपना फैसला सुनाते हुए कह दिया है कि यह युद्ध अब यूक्रेन में अंत तक जारी रहेगा। इसके साथ ही रूस ने जेलेंस्की को नाजीवाद को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है।

दरअसल, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने गुरुवार को कहा कि उनका ऐसा मानना है कि विदेशी नेता रूस के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं और वह (रूस) यूक्रेन में अपने सैन्य अभियान को 'अंत' तक जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि रूस का विचार परमाणु युद्ध का नहीं है। उन्होंने अपने दावों पर तो कोई सबूत पेश नहीं किए लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की पर एक ऐसे समाज का नेतृत्व करने का आरोप लगाया, 'जहां नाजीवाद फल फूल रहा है'।

लावरोव ने संकट के समाधान के लिए बातचीत को जरूरी बताया है। लेकिन उन्होंने कहा कि पश्चिम के साथ रूस की बातचीत आपसी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने नाटो पर वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि रूस में बहुत सद्भावना है, वह किसी को भी अपने हितों को कमजोर नहीं करने दे सकता।

इसके साथ ही परमाणु अटैक को लेकर रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने कहा है कि, मॉस्को यूक्रेन को रूस के लिए खतरा पैदा करने वाले बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं करने देगा। उन्होंने रूस को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि, परमाणु हथियारों का विचार लगातार पश्चिमी नेताओं के दिमाग में घूम रहा है ना कि रूसियों के। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम किसी भी तरह के उकसावे को हमें असंतुलित नहीं करने देंगे। उन्होंने कहा कि रूस राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस नहीं करता और यूक्रेन में लोगों की जिंदगियों के सवाल पर वहीं के लोगों को जवाब देना चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago