Hindi News

indianarrative

किसी भी वक्त Kiev पर हो जाएगा कब्जा, Putin ने अपने सैनिकों से कहा- रुकना नहीं है- Ukraine में इंरजेंसी लागू

किसी भी वक्त कीव पर हो जाएगा कब्जा

रूस ने यूक्रेन के पूर्वी हिस्से डोनबास के दो शहरों दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषिक करने के बाद यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया है। यूक्रेन पर रूस हमला तेज करने के लिए अपने हथियारों में भी इजाफा कर रहा है। इसका साथ ही यूक्रेन ने पूरे देश पर इमरजेंसी लागू कर दिया है जो अगले एक महीने तक लागू रहेगा। नई सैटेलाइट तस्वीरों में बड़ा खुलास हुआ है जिसमें रूसी सेना यूक्रेन के साथ सीमा पर अधिक उपरकण, हथियार और सैनिकों को इक्ट्ठा कर रही है। इस नए खुलासे के बाद दुनिया की टेंशन और भी ज्यादा बढ़ गई है।

दोनों देशों के बीच जारी तनाव तो देखते हुए यूक्रेन सरकार ने अब पूरे देश में इमरजेंसी लागू कर दी है। यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने अपने एक बयान में कहा है कि, यूक्रेन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों के अलावा सभी यूक्रेनी क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति लागू कर दी है। यूक्रेन के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आपातकाल की स्थिति 30 दिनों तक चलेगी और इसे अगले 30 दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।

रूस और यूक्रेन में जारी तनाव के बीच नई सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सेना को यूक्रेन के साथ लगती सीमा पर अधिक उपकरण और सैनिकों को इकट्ठा करते हुए देखा गया है। रूस के इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष और बढ़ जाएगा। एक मैक्सार सैटेलाइट यूक्रेन की सीमा से लगभग आधा मील पूर्व में रूस के क्लिंटसी के पश्चिमी बाहरी इलाके में भारी उपकरण ट्रांसपोर्टर दिखाता है। तस्वीरों में दिख रहा है कि बेलारूस के मोजियर के बाहर एक हवाई क्षेत्र में 100 से अधिक वाहन और सैन्य तंबू दिखाई दे रहे हैं। रूस अब कीव के किसी भी हिस्से में कभी हमला कर सकता है।

इस बीच यूक्रेन ने सीमा क्षेत्रों के आसपास आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग और ड्रोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही 18 से 60 वर्ष के सभी सैन्य रिजर्व को वापस बुलाया गया है। इसके साथ ही यूक्रेनी नागरिकों को भी हथियार चलाना सिखाया जा रहा है। ये आम नागरिक पिछले कुछ हफ्तों से राष्ट्रीय गार्ड के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह ही अपने सैनिकों को "फादरलैंड डे के डिफेंडर को चिह्नित" करने के लिए एक संबोधन में प्रशंसा की। उन्होंने अपने सैनिकों आश्वासन दिया कि वो जो भी कर रहे हैं अपने राष्ट्र के नाम कर रहे हैं और यह लड़ाई अब रूकेगी नहीं।

वहीं, ब्रिटेन के रक्षा सचिव लिज़ ट्रस ने चेतावनी दी है कि पुतिन अब यूक्रेन के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, रूस की जो रणनीति है उसके तहत अब वह किसी भी वक्त यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला बोल सकता है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भी संभावना जताई है कि अगले 24 घंटों के भीतर रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला कर सकता है।