Hindi News

indianarrative

हो गया यूक्रेन पर Russia का कब्जा! रूसी सेना ने मनाया रूस दिवस- अचानक गायब हो गए Zelensky!

यूक्रेन में रूसी सेना ने मनाया रूस दिवस

रूस और यूक्रेन की बीच जंग को आज 111वां दिन हो गया और इतने दिनों में पुतिन की आर्मी ने यूक्रेन को जो गहरा जख्म दिया है उसे भरने में कई वर्ष लग जाएंगे। इस वक्त आलम यह है कि यूक्रेन के पास गोला-बारूद खत्म हो चुका है और वो जंग हार रहा है। इसके कई शहरों पर रूस का कब्जा हो गया है। यह भी खबर है कि, कई शहरों में तो रूसी बैंक स्थापित कर दिए गए हैं। अब रूस ने यूक्रेन के जिन शहरों में कब्जा किया वहां रूस दिवस मनाया है। वहीं, इसके साथ ही यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। हर दिन सोशल मीडिया पर और संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखने वाले जेलेंस्की के अचानक गायब होने से कई तरह की खबरें फैलने लगी हैं।

दक्षिणी यूक्रेन में क्रेमलिन द्वारा तैनात अफसरों ने 'रूस दिवस' मनाया। रूसी अफसरों ने मेलितोपोल शहर में उन निवासियों को रूसी पासपोर्ट भी जारी करना शुरू कर दिया, जिन्होंने उसके लिए अनुरोध किया था। उधर, सेवेरोदोनेस्क शहर में जंग और तेज हो गई है। यहां रॉकेटों से रूसी सेना ने हमले भी किए। यूक्रेन के कब्जे वालों इलाकों में रूस इस वक्त अपनी पकड़ मजबूत करने पर लगा हुआ है। रूसी सरकार न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनिसार, खेरसान शहर के एक बड़े चौक पर रूसी बैंड ने रूस दिवस मनाने के लिए प्रस्तुति दी। जपोरिझिया में तैनात रूसी अफसरों ने मेलितोपोल शहर पर रूसी झंडा फराया व रूसी नागरिकता की अर्जी लगाने वालों को पासपोर्ट भी जारी किया।

खेरसान, मैरियूपोल में शहर की ओर जाने वाले रास्तों पर रूसी झंडे लगाए गए। इस बीच, सेवेरोदोनेस्क शहर पर रूस ने नदी पर बने पुल को उड़ा दिया। इससे लोग वहीं फंस गए। जबकि तेरनोपिल के गवर्नर ने कहा, रूस ने काला सागर से कई रॉकेट दागे हैं। इससे चोर्तकीव शहर के सैन्य ठिकाने पर रखे हथियार तबाह हो गए हैं। वहीं, आरआईए नोवोस्ती ने रूस समर्थित अफसर का वीडियो साझा किया। इसमें वह नए रूसी नागरिकों को बधाई देते हुए कह रहे हैं, रूस कहीं नहीं जाएगा। हम यहां बेहतरी के लिए हैं। उधर, दक्षिण-पूर्व में रूसी कब्जे वाले शहरों में, रूस ने रूबल (रूसी मुद्रा) को अधिकृत मुद्रा के रूप में पेश किया और एक रूसी स्कूल पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भी कई कदम उठाए हैं।