अंतर्राष्ट्रीय

Putin को मिला इस देश का साथ, कहा- एकसाथ मिलकर करेंगे Ukraine पर हमला!

Russian military Base in Belarus: यूक्रेन पर रूस का सैन्य अभियान खुद उसकी देन है। यूक्रेन और पश्चिमी देश मिलकर रूस के खिलाफ रणनीति बना रहे थे। अभ रूस ने सैन्य अभियान शुरू कर दिया तो पश्चिमी देशों को दर्द शुरू हो गया। अब आलम यह है कि यूक्रेन पर रूस ने ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया है जिसके बाद अमेरिका संग पश्चिमी देश बौखला उठे हैं। अब तक तो रूस सब कुछ शांतिपूर्ण निपटाने की कोशिश कर रहा था लेकिन, क्रीमिया पुल पर हमले के बाद जंग तेज कर दिया है। इसी बीच यूक्रेन संग पश्चिमी देशों को एक करारा झटका लगा है। बेलारूस ने रूस को अपने यहां पर सैन्य बेस (Russian military Base in Belarus) बनाने की इजाजत दे दी है। यह यूक्रेन संग अमेरिका, पश्चिमी देशों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बेलारूस में रूस का सैन्य बेस बनना यानी की यूक्रेन के लिए काल। रूस ने 10 अक्टूबर को यूक्रेन की राजधानी कीव सहित 10 शहरों पर मिसाइल हमला किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन पर और हमलों की चेतावनी दी है। इसी बीच बेलारूस खुलेआम (Russian military Base in Belarus) रूस के साथ आ गया है।

यह भी पढ़ें- 75 मिसाइलों के हमले से दहला यूक्रेन, राष्ट्रपति दफ्तर भी तबाह- जान बचा कर भागे Zelensky!

बेलारूस में रूस बनाएगा सैन्य बेस
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशैंको ने कहा है कि उनका देश रूस की सेनाओं को अपने यहां बैरक बनाने और अभियान छेड़ने के लिए जमीन प्रदान करेगा। रूस वहां सैन्य बेस बनाएगा। बेलारूस को सैन्य मदद का ऐलान से यूरोप में बड़े युद्ध का खतरा पैदा हो गया है। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबकि, लुकाशेंको ने सोमवार को कहा कि कीव और पश्चिम में उसके समर्थक देशों से बेलारूस के लिए बन रहे खतरों को देखते हुए उन्होंने यूक्रेन के पास रूसी सेना के साथ सैनिकों को तैनात करने का आदेश दिया था।

बेलारूस के पास 60 हजार सैनिक
बेलारूस की जमीन पर रूस सैन्य बेस बनाना और दोनों का साथ आना यूक्रेन के लिए सबसे बड़ा खतरा इसलिए भी है क्योंकि, बेलारूस के पास 60 हजार सैनिक मौजूद हैं। जो आधुनिक हथियारों को चलाने के साथ ही किसी भी परिस्थिति में अपने मिशन को सफलतापूर्वक करके निकल जाने की बखूबी जानते हैं। इनकी ट्रेनिंग बेहद ही खतरनाक है। ऐसे में अब बेलारूस का साथ आना यानी रूस के लिए इस युद्ध में गेम चेंजर साबित हो सकता है।

पश्चिमी देशों को लुकाशेंको ने दिया झटका
बेलारूस के राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया है कि, रूस और उनके सैनिक एक फ्रंट पर संयुक्त रूप से हमलों को अंजाम दे सकते हैं। देश के बड़े सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा कि बेलारूस के क्षेत्र में हमलों पर आज न केवल यूक्रेन में चर्चा की जा रही है, बल्कि योजना भी बनायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कीव प्रशासन उन्हें वहां खींचने के लिए बेलारूस के खिलाफ युद्ध शुरू करने के लिए दबाव डाल रहा है।

यह भी पढ़ें- रूस संग PM Modi की दोस्ती इतनी कमजोर नहीं, US-Pak रिश्ते पर भारत का हमला

यूक्रेन को चेतावनी
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशैंको ने यूक्रेन के चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि, उनकी सेना दशकों से ऐसी चुनौती से निपटने के लिए ट्रेनिंग कर रही है। बेलारूस के अनुसार क्रीमिया के पुल पर हुए हमले के बाद वह एक क्षेत्रीय सैन्य समूह को रूस के साथ तैनात करने के लिए मन बना चुका है। सेना तैनात करने के फैसले पर लुकाशेंको का कहना है कि अनौपचारिक चैनलों के माध्यम से बेलारूस को चेतावनी दी गई थी कि यूक्रेन ने ‘क्रीमियन ब्रिज 2’ की योजना बनाई है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago