शर्मनाकः अशरफ गनी के भाई हशमत गनी ने तालिबान से मिलाया हाथ, अफगानियों के साथ एक और धोखा!

देश को आक्रांताओं के आगे फेंक कर भागे अफगानिस्तान पूर्व राष्‍ट्रपति अशरफ गनी को बड़ा झटका लगा है। अशरफ गनी के भाई हश्‍मत गनी ने तालिबान के साथ हाथ मिला लिया है। हशमत गनी ने  अहमदजई तालिबान के आगे खुद को समर्पित कर दिया और आतंकियों की मदद करने का वादा किया है। इस दौरान तालिबान के नेता खलील उर रहमान और मुफ्ती महमूद जाकिर मौजूद थे। अशरफ गनी इन दिनों परिवार के साथ संयुक्‍त अरब अमीरात में रह रहे हैं।

The brother of Ashraf Ghani has joined Taliban. He pledged his support after meeting Alhaj Khalil ur rehman Haqqani. pic.twitter.com/Wl3SBOMCQp

— Muhammad Jalal (@MJalal700) August 21, 2021

हश्‍मत गनी के तालिबान के साथ मिलने से अशरफ गनी के लिए शर्मनाक स्थिति पैदा हो गई है। इससे पहले ही अशरफ गनी 12अरब 57करोड़ रुपए लेकर फरार होने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। हालांकि खुद अशरफ गनी ने इन आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि वे अपने जूते तक नहीं पहन पाए थे और उन्‍हें अफगानिस्‍तान से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अशरफ गनी ने बुधवार को एक वीडियो मैसेज जारी करके कहा था कि काबुल को तालिबान ने घेर लिया था और वह रक्‍तपात को रोकने के लिए देश छोड़कर गए।

इस बीच अशरफ गनी की बेटी की एक तस्वीर सामने आई जिसमें वह इस शोर-शराबे से दूर न्यूयॉर्क में बेफिक्र होकर टहल रही हैं। 42साल की मरियन गनी को गुरुवार को एक दोस्त के साथ देखा गया था। अशरफ गनी ने दुबई में 'मानवीय आधार' पर शरण ली हुई है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मरियम गनी सालों से न्यूयॉर्क में रह रही हैं। ब्रुकलिन के क्लिंटन हिल के पास वह एक आलीशान घर में रहती हैं। कहा जाता है कि मरियम विजुअल आर्टिस्ट और फिल्ममेकर मरियम का जन्म और पालन-पोषण अमेरिका में ही हुआ है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago