Hindi News

indianarrative

दूसरों को ज्ञान देने वाले America में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, मामूली कहा सुनी ने ली चार लोगों की जान

America में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं

अमेरिका ने गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ महीनों में संयुक्त राष्ट्र में गोलीबारी की घटनाएं तेजी से सामने आई हैं। अब एक बार फिर से यहां गोलीबारी हुई है, जिसमें चाल लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। ये हमला इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में हुई। हमलावर को मॉल में मौजूद एक हथियार से लैस नागरिक ने मार गिराया।

हमला स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे हुआ। इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रीनवुड के मेयर मार्क डब्ल्यू मेयर्स ने चार मृतकों में हमलावर भी शामिल है। ग्रीनवुड के पुलिस प्रमुख जिम इसॉन ने बताया कि कुल चार लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को शाम छ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। इसॉन ने कहा कि जब हमलावर गोलीबारी कर रहा था, तभी एक नागरिक ने चतुराई दिखाई और उसे गोली मार दी।

बता दें कि, अमेरिका लगातार होने वाली गोलीबारी में निर्दोष नागरिकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि, बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या शस्त्र खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।