दूसरों को ज्ञान देने वाले America में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, मामूली कहा सुनी ने ली चार लोगों की जान

<div id="cke_pastebin">
<p>
अमेरिका ने गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पिछले कुछ महीनों में संयुक्त राष्ट्र में गोलीबारी की घटनाएं तेजी से सामने आई हैं। अब एक बार फिर से यहां गोलीबारी हुई है, जिसमें चाल लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं। ये हमला इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में हुई। हमलावर को मॉल में मौजूद एक हथियार से लैस नागरिक ने मार गिराया।</p>
<p>
हमला स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे हुआ। इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रीनवुड के मेयर मार्क डब्ल्यू मेयर्स ने चार मृतकों में हमलावर भी शामिल है। ग्रीनवुड के पुलिस प्रमुख जिम इसॉन ने बताया कि कुल चार लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को शाम छ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। इसॉन ने कहा कि जब हमलावर गोलीबारी कर रहा था, तभी एक नागरिक ने चतुराई दिखाई और उसे गोली मार दी।</p>
<p>
बता दें कि, अमेरिका लगातार होने वाली गोलीबारी में निर्दोष नागरिकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि, बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या शस्त्र खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago