अंतर्राष्ट्रीय

भारत संग धोखा! दोस्त की बात दरकिनार कर श्रीलंका ने चीन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

भारत के लाख माना करने के बावजूद श्रीलंका (Sri lanka) ने चीन के जासूसी जहाज को कोलंबो बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दे दी है। चीन का यह ‘रीसर्च’ शिप अक्‍टूबर में आएगा और इसका नाम शि यान 6 बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी श्रीलंका के अखबार द डेली म‍िरर ने देते हुए बताया कि श्रीलंका की सरकार ने चीन शोध जहाज को रुकने की मंजूरी दे दी है। श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय के मीडिया डायरेक्‍टर कर्नल नलिन हेराथ ने कहा कि देश के विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर चीन के जहाज को मंजूरी दी गई है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका का शोध करने वाला जहाज चीन के जहाज के साथ मिलकर काम करने जा रहा है।

मालूम हो श्रीलंका के जहाज के आने की अभी ठीक-ठीक डेट सामने नहीं आई है। इससे चीन के सरकारी टीवी चैनल सीजीटीएन ने ऐलान किया था कि शि यान 6 एक वैज्ञानिक शोध जहाज है जिस पर 60 लोग सवार रहते हैं। यह समुद्र की जांच करेगा और समुद्री पर्यावरण पर कई टेस्‍ट करेगा। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के चीन के कब्‍जे वाले हंबनटोटा बंदरगाह पर चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग 5 के पहुंचने का कड़ा विरोध किया था।

ये भी पढ़े: Sri Lanka में भारत को ललकार रहा है China, अब इस चीज़ को ले कर बढ़ेगी हिन्दुस्तान-ड्रैगन में तनातनी

श्रीलंका चीन के कर्ज तले दबा

भारत का मानना है कि चीन इसके जरिए जासूसी करता है। दक्षिण भारत में सैन्‍य ठिकानों की ड्रैगन जासूसी कर सकता है। भारत के विरोध के बाद भी श्रीलंका ने चीनी जहाज को हंबनटोटा में रुकने की मंजूरी दी। अभी दो सप्‍ताह पहले ही चीन की सेना का युद्धपोत हाई यांग 24 भी श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर आया था। भारत ने इसका भी विरोध किया था जिसकी वजह से उसके आने में देरी हुई। चीन के कर्ज तले दबा श्रीलंका डिफॉल्‍ट हो चुका है और इस समय पैसे की भारी तंगी से गुजर रहा है। श्रीलंका का दावा है कि वह भारत और चीन दोनों को समान रूप से महत्‍व देता है ताकि उसके विदेशी कर्जों को पुर्नगठित किया जा सके। श्रीलंका पर 7 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है जिसमें से 3 अरब डॉलर तो केवल चीन का है। श्रीलंका को अपने विदेशी कर्जों के बारे में सितंबर महीने तक सारी चर्चा पूरी करनी है। इसके बाद आईएमएफ श्रीलंका के बेलआउट पैकेज की समीक्षा करेगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago