China के खिलाफ एकजूट हो रही है दुनिया, अमेरिका के बाद यूरोप ने भी दिया ताइवान का साथ

<p>
चीन के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होते जा रही है। ताइवान को अब यूरोप का साथ भी मिला है। इसके पहले अमेरिका ने खुले तौर पर ताइवान को मदद देने का ऐलान कर दिया है। यूरोप के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि ताइवान राजनयिक रूप से अलग और अकेला द्वीप नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय यूनियन और ताइवान से संबंधों को मजबूत करने के लिए साहसिक कारवाई की अपील की है। ताइवान का रिश्ता पहले यूरेप के देशों के साथ नहीं रहा है।</p>
<p>
यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल का यह ताइवान दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब ताइवान लगातार बीजिंग के बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है। अक्टूबर महीने में चीन ने ताइवान के वायु क्षेत्र में करीब 200 लड़ाकू विमान भेजे थे। चीन ने ताइवान पर लगातार अपना दावा किया है और ताइवान को चीन में मिलाने के लिए जबरन सैन्य कारवाई से इनकार नहीं किया है। यूरोपीय संसद के एक फ्रांसीसी सदस्य राफेल ग्लक्समैन ने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से कहा है कि हम यहां एक बहुत ही साफ संदेश लेकर आए हैं। ताइवान अकेला नहीं है। यूरोप आपके साथ खड़ा है।</p>
<p>
 ग्लक्समैन ने आगे कहा है कि हमारी इस यात्रा को एक पहला महत्वपूर्ण कदम माना जाना चाहिए। ताइवान और यूरोप के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए हमें कई हाई लेवल बैठक, ठोस कदम और ठोस एजेंडे की जरूरत है। अक्टूबर महीने में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू की यूरोप यात्रा के बाद से बीजिंग बौखला गया था। इस यात्रा के बाद चीन ने यूरोपीय देशों को चीन के साथ संबंध प्रभावित होने की बात कही थी।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago