Hindi News

indianarrative

China के खिलाफ एकजूट हो रही है दुनिया, अमेरिका के बाद यूरोप ने भी दिया ताइवान का साथ

China के खिलाफ एकजूट हो रही है दुनिया

चीन के खिलाफ पूरी दुनिया एकजुट होते जा रही है। ताइवान को अब यूरोप का साथ भी मिला है। इसके पहले अमेरिका ने खुले तौर पर ताइवान को मदद देने का ऐलान कर दिया है। यूरोप के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि ताइवान राजनयिक रूप से अलग और अकेला द्वीप नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने यूरोपीय यूनियन और ताइवान से संबंधों को मजबूत करने के लिए साहसिक कारवाई की अपील की है। ताइवान का रिश्ता पहले यूरेप के देशों के साथ नहीं रहा है।

यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल का यह ताइवान दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब ताइवान लगातार बीजिंग के बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है। अक्टूबर महीने में चीन ने ताइवान के वायु क्षेत्र में करीब 200 लड़ाकू विमान भेजे थे। चीन ने ताइवान पर लगातार अपना दावा किया है और ताइवान को चीन में मिलाने के लिए जबरन सैन्य कारवाई से इनकार नहीं किया है। यूरोपीय संसद के एक फ्रांसीसी सदस्य राफेल ग्लक्समैन ने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन से कहा है कि हम यहां एक बहुत ही साफ संदेश लेकर आए हैं। ताइवान अकेला नहीं है। यूरोप आपके साथ खड़ा है।

 ग्लक्समैन ने आगे कहा है कि हमारी इस यात्रा को एक पहला महत्वपूर्ण कदम माना जाना चाहिए। ताइवान और यूरोप के बीच मजबूत संबंध बनाने के लिए हमें कई हाई लेवल बैठक, ठोस कदम और ठोस एजेंडे की जरूरत है। अक्टूबर महीने में ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू की यूरोप यात्रा के बाद से बीजिंग बौखला गया था। इस यात्रा के बाद चीन ने यूरोपीय देशों को चीन के साथ संबंध प्रभावित होने की बात कही थी।