तनाव के बीच Taiwan के टॉप अधिकारी की मौत, होटल में मिली लाश- कहीं China ने तो नहीं करा दी…

<div id="cke_pastebin">
<p>
नैंसी पेलोसी की ताइवान दौरे के बाद से चीन बौखला गया है। चीन पहले से ही अमेरिका को धमकी दे रहा था कि पेलोसी अगर ताइवान आई तो वो हमला कर सकता है। लेकिन, चीन की धमकियों को नजरअंदाज करते हुए ताइवान आकर पेलोसी ने साबित कर दिया कि, अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ खड़ा है। जिसके बाद से चीन बुरी तरह से बौखला गया है और ताइवान से की सीमा के अंदर तक घुसकर सैन्य अभ्यास कर रहा है। इस बीच ताइवान के टॉप अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी लास होटल के कमरे में मिली है। जिसके बाद से हर किसी का शक चीन पर है। क्योंकि, इस टॉप अधिकारी के इस तरह से मौत हो जाने से बेहद ही आश्यर्यचकित वाली बात है।</p>
<p>
ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग शनिवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। इस घटना के बाद सभी का शक चीन पर है। लोगों का मानना है कि, यह चीन की नई साजिश हो सकती है। चीन खुद कह चुका है कि उसके द्वारा पिछले दो दिनों में ताइवान के आसपास 100 से अधिक लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने बड़े पैमाने पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।</p>
<p>
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका शव आज सुबह उस समय मिला जब वह दक्षिणी ताइवान के पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर थे। अधिकारी के मौत के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओ यांग ने इस साल की शुरुआत में विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी ली थी। इससे ठीक पहले ताइवान की सेना ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में काम कर रहे चीनी विमान और जहाज उसके मुख्य द्वीप पर हमले की नकल कर रहे थे। चीन के राज्य मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग ने ताइवान के मुख्य द्वीप के आसपास 100 से अधिक युद्धक विमानों और 10 युद्धपोतों के साथ सैन्य अभ्यास किया। स्व-शासित द्वीप की नाकाबंदी और अंतिम आक्रमण के उद्देश्य से बीजिंग सैन्य अभ्यास के साथ आगे बढ़ रहा है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago