Hindi News

indianarrative

तनाव के बीच Taiwan के टॉप अधिकारी की मौत, होटल में मिली लाश- कहीं China ने तो नहीं करा दी…

तनाव के बीच Taiwan के टॉप अधिकारी की मौत

नैंसी पेलोसी की ताइवान दौरे के बाद से चीन बौखला गया है। चीन पहले से ही अमेरिका को धमकी दे रहा था कि पेलोसी अगर ताइवान आई तो वो हमला कर सकता है। लेकिन, चीन की धमकियों को नजरअंदाज करते हुए ताइवान आकर पेलोसी ने साबित कर दिया कि, अमेरिका हमेशा ताइवान के साथ खड़ा है। जिसके बाद से चीन बुरी तरह से बौखला गया है और ताइवान से की सीमा के अंदर तक घुसकर सैन्य अभ्यास कर रहा है। इस बीच ताइवान के टॉप अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी लास होटल के कमरे में मिली है। जिसके बाद से हर किसी का शक चीन पर है। क्योंकि, इस टॉप अधिकारी के इस तरह से मौत हो जाने से बेहद ही आश्यर्यचकित वाली बात है।

ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख ओ यांग ली-हिंग शनिवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। इस घटना के बाद सभी का शक चीन पर है। लोगों का मानना है कि, यह चीन की नई साजिश हो सकती है। चीन खुद कह चुका है कि उसके द्वारा पिछले दो दिनों में ताइवान के आसपास 100 से अधिक लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों ने बड़े पैमाने पर हुए सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका शव आज सुबह उस समय मिला जब वह दक्षिणी ताइवान के पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर थे। अधिकारी के मौत के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओ यांग ने इस साल की शुरुआत में विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी ली थी। इससे ठीक पहले ताइवान की सेना ने कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में काम कर रहे चीनी विमान और जहाज उसके मुख्य द्वीप पर हमले की नकल कर रहे थे। चीन के राज्य मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग ने ताइवान के मुख्य द्वीप के आसपास 100 से अधिक युद्धक विमानों और 10 युद्धपोतों के साथ सैन्य अभ्यास किया। स्व-शासित द्वीप की नाकाबंदी और अंतिम आक्रमण के उद्देश्य से बीजिंग सैन्य अभ्यास के साथ आगे बढ़ रहा है।