Hindi News

indianarrative

Afghanistan में तालिबान ने दिखाया असली चेहरा, दाढ़ी कटवाना हो गया जुर्म, ताउम्र जेल या सैकड़ों कोड़े एक साथ

अफगानिस्तान में पुरुषों के लिए तालिबानी फरमान

अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद तालिबान ने दुनिया के सामने ये कहा था कि वह अब पहले जैसा क्रूक नहीं रहा गया है और पूरी तरह से बदल गया है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। झूठा तालिबान अब धीरे-धीरे रंग में वापस लौटने लगा है। तालिबान अफगानिस्तान में कई तरह के कानून लागू कर रहा है जो उसके पहले जैसे वाले ही कानून की तरह हैं। तालिबान ने अब फरमान जारी करते हुए पुरुषों के हेयरकट और दाढ़ी शेव करने पर बैन लगा दिया है।

तालिबान के इरादे को देख कर लगता है कि अफगानिस्तान में वो शरिया कानून लाने की तैयारी कर रहा है। अफगानिस्‍तान के हेलमंद प्रांत में एक नया तालिबानी फरमान जारी करते हुए पुरुषों की दाढ़ी ट्रिम करने पर बैन लगा दिया है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो तालिबान ने दक्षिणी अफगानिस्‍तान के हेलमंद में स्‍टाइलिश हेयरस्‍टाइल और दाढ़ी शेव करने पर बैन लगा दिया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह बताया गया है कि, यह फैसला इस्‍लामिक ओरियंटेशन मिनिस्‍ट्री की तरफ से एक मीटिंग में लिया गया। इस मीटिंग में प्रांतीय राजधानी लश्‍कर गाह में स्थित सैलून के हेयरड्रेसर्स को शामिल किया गया था और उन्हें बालों को स्टाइलिंग करने और दाढ़ी को शेव करने से मना किया गया है। इसके अलावा सैनू में अब म्यूजिक भी प्ले नहीं हो सकेगा।

तालिबान ने अफगानिस्तान में सरेआम सजा देने का ऐलान कर चुका है यहां तक कि हाल ही में एक शख्स को सरेआम मारकर लटका दिया गया था। इसके साथ ही तालिबान अंगो को काटने वाली सजा भी वापस ला रहा है। तालिबान ने महिलाओं को बुर्का पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही वो जिंस या चुश्त कपड़े नहीं पहन सकती। विद्यालयों में भी लड़कियों और लड़कों को अलग-अलग कमरों में बैठाया जा रहा है। इसके साथ ही लड़कियों को कोई पुरुष अध्यापक नहीं पढ़ा सकता है।