Hindi News

indianarrative

फिदाईन हमले में मारा जा चुका है हैबतुल्लाह अखुंदजादा, साल भर से झूठ बोल रहा है तालिबान!

Taliban का सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा 2020 में ही मारा गया

तालिबान अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। अपने लीडर के बारे में सही जानकारी दुनिया के सामने नहीं रख रहा है। हालांकि धीरे-धीरे उसकी पोल खुलती जा रही है।  तालिबान के सुप्रीम लीडर हैबतुल्लाह अखुंदजादा की मौत की मौत की पुष्टि कर दी गई है। तालिबान के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 2016 से तालिबान का मुखिया रहा वो 2020 में पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमले में मारा गया था।

अखुंदजादा अफगानिस्ता पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही नहीं दिख रहा था। ऐसे में ये कहा जा रहा थी कि कही वो मारा तो नही गया। लेकिन तालिबान की ओर से लगातार कहा गया है कि अखुदंजादा जिंदा है और जल्द ही सामने आएगा। वास्तविकता में हैबतुल्लाह अखुंदजादा आज तक कभी भी लोगों के सामने नहीं आया। उसकी जो तस्वीर सबके सामने है वो काफी पुरानी है।

2016 में अमेरिका ने एक ड्रोन हमले में तालिबान के प्रमुख अख्तर मंसूर को मार गिराया था। इसके बाद अखुंदजादा को मंसूर का उत्तराधिकारी बनाने का ऐलान किया गया। अखुंदजादा कंधार का एक कट्टर धार्मिक नेता था। उसे एक सैन्य कमांडर से ज्यादा एक धार्मिक नेता के तौर पर लोग जानते थे। कहा जाता है कि अखुंदजादा ने इस्लामी सजा की शुरुआत की थी, जिसके तहत वह मर्डर या चोरी करने वालों को मौत की सजा सुनाता था।

Singhu Border पहुंचा 'तालिबान'! युवक का हाथ काटा, हत्या कर सरेआम लटकाया!