अंतर्राष्ट्रीय

Chandrayaan 3 की कामयाबी पर पाकिस्तानियों का छलका दर्द, कहा -‘हम भारत से…’

चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की कामयाबी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। दुश्मन देश भी अब भारत की तारीफों के पुल बांध रहे है। भारत ने 2019 में चद्रयान २ को लांच किया था जिसके लैंडिंग फ़ैल होने पर इस पड़ोसी देश ने सबसे ज़्यादा मज़े लिए थे। तब पाकिस्तान के आईटी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था कि जो काम नहीं आता उसे भारत क्यों कर रहा है। लेकिन भारत ने अपने विरोधियों की आलोचनाओं की परवाह नहीं की और चार साल बाद उसने कामयाबी हासिल कर ली है।

पहले भारत का मजाक उड़ाने वाली यही पाकिस्तानी अवाम अब होश में बात कर रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में पाकिस्तान की अवाम ने चंद्रयान की सफलता पर अपना रिएक्शन दिया। एक शख्स ने कहा कि हम भारत से सौ साल पीछे हैं। आज से शायद 100 साल बाद हमारा सैटेलाइट अंतरिक्ष में जाए। हालांकि इसकी उम्मीद नजर नहीं आ रही है। उसका कारण यह है कि हमारी सरकार आपस में ही लड़ रही होती है। जनता को कोई राहत नहीं है।

‘पाकिस्तानियों को नहीं मिलता मौका’

वहीं एक युवा लड़के ने कहा कि जब चंद्रयान (Chandrayaan 3) उतरा तो मैं हैरान रह गया। हम महंगाई से ही परेशान हैं। टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ सोचते ही नहीं हैं। एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि भारत शिक्षा में आगे हैं। उसने आगे कहा कि मैं दुबई में कई भारतीयों के साथ रहा हूं और वे काफी पढ़े लिखे होते हैं। पाकिस्तानी भी पढ़े लिखे होते हैं, पर इन्हें इतना मौका नहीं मिलता। एक युवा लड़के ने कहा कि भारत आईटी में बहुत आगे है और उनकी सरकारें उन्हें सपोर्ट भी करती हैं।

यह भी पढ़ें: कितने ताकतवर है Pakistan के ये लड़ाकू विमान, भारत के राफेल-सुखोई के सामने क्या औकात?

पाकिस्तान में चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत को बधाई दी थी। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से मांग की थी कि चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण किया जाए। इस पर पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल रियल एंटरटेनमेंट टीवी ने जब लोगों से बात की तो उन्होंने इसका समर्थन किया। कई लोगों ने कहा कि ऐसा करने से पाकिस्तान के युवा भारत से सीखेंगे। वहीं कई लोगों ने मजाक बनाते हुए कहा कि चांद पाकिस्तान में है, क्योंकि वहां भी लाइट, पानी और गैस नहीं है और यहां भी नहीं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago