Hindi News

indianarrative

गोरे इंसान को देख हैरान हुआ आदिवासी, छूते ही लगा जोर का झटका- वायरल हुआ वीडियो

Social Media Viral Video

Social Media Viral Video: आज के समय में अपनी बातों को रखने के लिए सबसे सही जगह सोशल मीडिया है। जहां पर लोग अपनी मन की बातों से लेकर रोचक वीडियो तक शेयर करते हैं। कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने (Social Media Viral Video) आते हैं जो हमें हंसाते हैं तो, कई हैरान कर देते हैं। कई ऐसे भी होते हैं जो सच्चाई को सामने लाते हैं और कई ऐसे वीडियो जिसे देख आपको यकीन नहीं होता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर सामने आया है जिसमें, एक आदिवासी गोरा इंसान को देखकर बेहद हैरान हो जाता है। उसके बाद वो उस गोरे व्यक्ति को छूता है और जैसे ही वो उसे टच करता है उसे एक तेज का झटका लगता है और आदिवासी पीछे हट जाता है। वो इसे बार-बार करता है। उसे विश्वास नहीं होता है कि इतने भी गोरे लोग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Video:जब चलती बाइक के पहिए में जा फंसा बंदर,वीडियो देख लोगों की थमी सांसे

आदिवासी जैसे ही गोरे शख्स को छूता है उसे लगता है तेज का झटका
दरअसल, ये वीडियो 1993 का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदिवासी पहली बार एक गोरे शख्स से मिलता है। वो देखकर पूरी तरह से हैरान हो जाता है। जब वो उस शख्स को छू कर देखता है तो ऐसा लगता है कि उसे करंट लगता है। वो तुरंत अपना हाथ खींच लेता है। वायरल हो रहा ये वीडियो अनोखा और अलग है। इसमें देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स जंगल में एक आदिवासी शख्स से मुलाक़ात करता है। जंगल में रहने के कारण उस शख्स को ज्यादा जानकारी नहीं रहती है। वो दुनिया के बारे में अनभिज्ञ रहता है। आदिवासी की नजर जब गोरे शख्स पर पड़ती है तो वो बिल्कुल हैरान हो जाता है। वो उस शख्स को छूकर देखता है तो ऐशा लगता है कि जैसे उसे करंट लगा हो।


वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस वीडियो को @HistoryInPics नाम के ट्विटर यूज़र ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, जंगल में रह रहे आदिवासी की गोरे इंसान से पहली बार मुलाक़ात। इस वीडियो को 1 लाख 64 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। कई लोग वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स कर रहे हैं कि वो बेहद ही हैरान हैं।