अंतर्राष्ट्रीय

Chandrayaan-3 की सफल लॉन्चिंग पर China से आई ये टिप्पणी, ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस तरह दी बधाई

सारी दुनिया ने चंद्रयान 3 (Chandrayaan-3) की सफल लॉन्चिंग को देखा है। चारों तरफ भारत की प्रशंसा हो रही है। चंद्रयान को देख कर सारी दुनिया हैरान है। दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियों से इसरो को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। ब्रिटेन, जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है। वहीं चीन से भी भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को लेकर टिप्पणी आई है। चीन के सरकारी मीडिया ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने भी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर अपने लेख में बधाई दी है।

देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’  (Chandrayaan-3) के सफल लॉन्च पर चारों तरफ खुशी की लहर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे मून मिशन-‘चंद्रयान-3’ को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया। इस सफलता पर जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने ट्वीट में लिखा कि ‘भारत को चंद्रयान की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंगे पर बधाई। ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यूके स्पेस ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ‘मंजिल, चांद…चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई।’

ग्लोबल टाइम्स’ ने इस तरह दी बधाई

चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने भी भारत की चंद्रयान 3 की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंग पर बधाई दी। भारत की सफलताओं पर तंज कसने वाले इस अखबार ने अपने ट्वीट में लिखा ‘बधाई हो, भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन चंद्रयान 3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा। यदि भारत इस कोशिश में सफल रहा तो चंद्रमा पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।’

 

इसरो ने अपने चंद्र मिशन के लिए पहला चंद्रयान-1 साल 2008 में लॉन्च किया था जिसमें सिर्फ एक ऑर्बिटर था। इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया जिसमें ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। वहीं, चंद्रयान-3 में सिर्फ लैंडर और रोवर है, ऑर्बिटर नहीं। इसरो ने लैंडर को ‘विक्रम’ और रोवर को ‘प्रज्ञान’ नाम दिया है। रोवर छह पहियों का एक रोबोट है जो लैंडिंग के बाद बाहर आता है।

यह भी पढ़ें: China ने अपने इस दुशमन देश पर लगाए गंभीर आरोप, बोला-अंतरिक्ष को बना रहा जंग का मैदान

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago