शाहबाज शरीफ के इस मंत्री ने कहा चाय कम पी कर संभालिए अर्थव्यवस्था, लोगों ने कहा- घर-घर जाओ और… चुनाव में विदाई पक्की

कंगाली की हाल में पाकिस्तान इस वक्त अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। मुल्क में हर चीजों की दामों में भारी वृद्धि आ चुकी है। खाने तेल से लेकर, आटा, चावल, दाल डालडा के साथ ही सारी चीजों के दामों में भारी इजाफा किया गया है। साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भी भारी वृद्धि है। ऐसे में शाहबाज सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है इस कंगाली से बाहर आने के लिए। इस बीच पाकिस्तान के एक मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो चाय की खपत में कटौती करें।

पाकिस्तान के योजना, विकास और स्पेशल इंसेंटिव के प्रमुख एहसान इकबाल ने इकॉनमी को बचाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, मैं देश से एक कप चाय कम पीने की अपील करूंगा। ऐसा पहली बार नहीं जब पाकिस्तान के किसी मंत्री ने ऐसा बयान दिया हो जिसके चलते उसकी पूरे देश के साथ दुनिया में भी खिल्ली उड़ी हो। इससे पहले भी कई मंत्री ऐसा बयान दे चुके हैं जिसके चलते पुरे मुल्क को शर्म से सिर झुकाना पड़ा है। एहसान इकाबल के इस अपील की पाकिस्तानी जमकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों ने कहा कि, सरकार को चाहिए कि घर-घर जाकर मॉनिटर करे कि कितने कितनी चाय पी। ट्विटर पर लोगों ने कहा है कि एहसान को चाहिए कि वह चाय और सुट्टा पीना बंद कर दें। लोगों ने शहबाज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप इकॉनमी की बेहतरी के लिए काम कर सकते हैं तो कीजिए वरना चुनाव में आपकी विदाई भी तय है।

"میں یہ بھی قوم سے اپیل کروں گا کہ چائے کی ایک ایک پیالی کم کر دیں"۔معیشت بچانے کیلئے احسن اقبال کی عوام سے اپیل

Video Credit : @mugheesali81 pic.twitter.com/bcprIFDrTY

— Siasat.pk (@siasatpk) June 14, 2022

बता दें कि, पाकिस्तान एक आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा है। पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त चीन भी उसे आर्थिक संकट से बचाने में विफल रहा है। शहबाज सरकार अगले तीन सालों में 6.4 अरब डॉलर का कर्ज चुकाकर अंतररष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा निर्धारित बेलआउट मानदंडों को पूरा करने का प्रयास कर रही है। वहीं, अतंरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास पाकिस्तान अबतक 22 बार बेलआउट का अनुरोध कर चुका हैं, हालांकि वास्तविक सुधार पहलों की कमी रही है जिलके चलते पाकिस्तान को अब तक यहां से कोई मदद नहीं मिल सकी है। पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से घट रहा है और पिछले एक साल से भी कम समय में आधे से भी कम रह गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago