Hindi News

indianarrative

Zelensky की इस गलती की वजह से तबाह हो जाएगा यूक्रेन! Russia ने कहा- छोड़ दो इन्हें वरना रात को बंद रखना दरवाजे

जेलेंस्की की इस गलती की वजह से पूरी तरह तबाह हो जाएगा यूक्रेन

यूक्रेन में रूस के हमले को रोकने के लिए अमेरिका और पूरा पश्चिमी देश अपनी पूरी कोशिश और ताकत झोंक दे रहा है लेकिन, वो इसे रोक पाने में विफल ही नजर आ रहे हैं। यूक्रेन इस हमले में बुरी तरह तबाह हो चुका है लेकिन, ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन को पूरी तरह तबाह करने के बाद ही हथियार डालेंगे। यूक्रेन पर हमले को 50 दिन से ज्यादा हो गया और इसमें यूक्रेन पूरी तरह बर्बाद हो गया है लेकिन, अकड़ अब भी वैसे की वैसी ही है। यूक्रेन की ये गलतफहमी तो दूर हो गई जो "वो जंग से पहले अमेरिका और नाटो के दम पर घमंड में था कि, अगर रूस ने हमला किया तो उसके खिलाफ सिर्फ यूक्रेन  सैनिक नहीं बल्कि नाटो और अमेरिकी सैनिक भी लड़ेंगे। लेकिन, जब जंग की शुरुआत हुई तो अमेरिका-नाटो मैदाम में उतरने से ही मना कर दिए"। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति जो कर रहे हैं उससे रूस की ओर से हमला और भी तेज हो सकता है।

दरअसल, यूक्रेन ने विक्टर मेदवेदचुक को हिरासत में लिया है जो देश में रूस समर्थक पार्टी के पूर्व नेता और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं। इस गिरफ्तारी को लेकर यूक्रेन में उत्साह है जबकि रूस में आक्रोश है। जानकारों का कहना है कि मेदवेदचुक युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रही वार्ता में कीमती मोहरा हो सकते हैं। मेदवेदचुक को मंगलवार को यूक्रेन के विशेष सुरक्षा सेवा ने हिरासत में लिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रस्ताव रखा कि रूस अपनी कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों को रिहा कर मेदवेदचुक की आजादी हासिल कर सकता है। बताते चलें कि, 67 वर्षीय मेदवेदचुक 24 फरवरी को यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से कई दिन पहले ही नजरबंदी से फरार हो गए थे। वह देशद्रोह और अलगाववादियों के लिए कोयले की खरीद हेतु आंतकवादी संगठनों को उकसाने तथा उनकी सहायता करने के आरोप में 15 साल से उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।

इसके साथ ही मेदवेदचुक के पुतिन से करीबी संबंध है। कहा जाता है कि उनकी छोटी बेटी मेदवेदचुक को 'गॉडफादर' मानती है। उनकी गिरफ्तारी से मॉस्को और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई है। रूस के सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने टेलीग्राम ऐप पर यूक्रेनियाई अधिकारियों को धमकी दी है। उन्होंने यूक्रेनी अधिकारियों को सनकी करार देते हुए चेतावनी दी है कि, वे सतर्क रहें और रात को दरवाजे बंद रखे।