रूस कब करेगा हमला?… यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने दिया जवाब

यूक्रेन संकट को लेकर दुनियाभर की सांसें अटकी हुई है। रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुनित को प्रस्ताव भेजा और शांति से मामले निपटाने की अपील की। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक रूस के सैनिकों की तरफ से किसी भी शहर में किसी भी प्रकार का हमला नहीं हुआ है। यह कहना गलत होगा कि अगले कुछ दिनों हमला होगा।

An Asian News International (@ANI) report covers an interview from Ukraine's 1+1 broadcaster where Defense Minister Oleksii Reznikov said Russia has no "strike forces" in any city near Ukraine border. "Attack" unlikely to occur in next few days.https://t.co/aRzuH1n2kf pic.twitter.com/YAmrdjT4MS

— Kevin Gosztola (@kgosztola) February 20, 2022

यह भी पढ़ें- 18 महीने बाद राहु करेंगे घर वापसी, इन राशि वालों के लिए लाएंगे खुशियों की सौगात, कर देंगे मालामाल

इंटरव्यू के दौरान यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने कहा कि आज इस घंटे तक रूस की तरफ से किसी भी तरह का हमला या सैनिकों का घुसपैठ यूक्रेन के किसी भी शहर में नहीं हुआ है, इसलिए मेरे विचार में ये कहना पूरी तरह से अनुचित है कि कल या परसों में रूस हमला हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि जोखिम कम है और किसी तरह का खतरा नहीं है। मैं याद दिलाना चाहूंगा कि यह खतरा 2013 से ही बना हुआ है। यूक्रेन के सैनिक हर खतरे से निपटने को तैयार हैं।

#Statement by the Minister of #Defence of Ukraine Oleksii Reznikov

💬#Ukraine values the life of every citizen and does not plan any aggressive actions, do not believe #fakes@oleksiireznikovhttps://t.co/FiQfFhD9Xc pic.twitter.com/9C8yqZMGhM

— Vigilant Info (@VigilantinfoN) February 18, 2022

यह भी पढ़ें- शनि देव के कहर से 140 दिन तक बचकर रहे ये राशि वाले लोग, जरा सी हुई चूक तो तबाह हो जाएगी जिंदगी

आपको बता दें कि मौजूदा तनाव की वजह रूस की ओर से यूक्रेन की सीमा पर करीब 1 लाख 50 हजार सैनिकों की तैनाती है, जो उसने ठंड के मौसम से ही कर रखी है। उसने अपने सैनिक पूर्व में डोनबास, उत्तर में बेलारूस और दक्षिण में क्रीमिया की सीमा पर सैनिक तैनात कर रखे हैं। वहीं रूस का दावा है कि सेना की वृद्धि हमेशा सैन्य अभ्यास के लिए रही है और इससे यूक्रेन या किसी अन्य देश को कोई खतरा नहीं है, लेकिन शीत युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़ी सैन्य शक्ति के निर्माण के सवाल पर उसने किसी भी तरह का अन्य स्पष्टीकरण देने से इनकार कर दिया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago