Hindi News

indianarrative

Putin की धमकी से पश्चिमी देशों में भगदड़, बोले- रूस पीछे नहीं हटेगा

Putin warns west

Putin Warns West: यूक्रेन पर हमला बोले रूस को 200 दिनों से ज्यादा हो गया है। इतने दिनों में रूसी सेना ने पूरे यूक्रेन को खंडहर बना दिया है, जिसे वापस अपने पहले जैसे चकाचौंद में लौटने के लिए कई साल लग जाएंगे। इस जंग के चलते पूरी दुनिया में इसका असर पड़ा है। पश्चिमी देशों में तो महंगाई अपने चरम पर है। गैस और तेल के गाम आसमान छू रहे हैं। इन जंग के चलते पश्चिमी देशों खासकर अमेरिका के साथ रूस की दुश्मनी और भी ज्यादा बढ़ गई है। जंग के बीच रूस ने पश्चिमी देशों (Putin Warns West) को धमकी देते हुए कहा है कि, वो गलतफहमी न रहे। रूस अपनी रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। अकेले नाटो से भीड़े रूस ने (Putin Warns West) कहा है कि, हमारे पास नाटो से नीपटने के लिए सारी चीजें हैं। पुतिन की इस धमकी के बाद अमेरिका को एक बार फिर से भारत की याद आई है।

इस जंग के शुरुआत से ही पश्चिमी देशों ने भारत को इस जंग रुकवाने की बात कहते आ रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उनसे शांति की बात कही थी तो, अमेरिका-फ्रांस सहित कई अन्य पश्चिमी देशों ने इसके लिए उनकी जमकर तारीफ। इस सम्मेलन के बाद यूक्रेन और पश्चिमी देशों को लगा था कि युद्ध रुक जाएगी। लेकिन, हुआ यह कि पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हए कहा है कि, हमारी बात को हल्के में न लें। इस धमकी के बाद अमेरिका पीएम मोदी के पास पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Ukraine-Russia प्रोपेगण्डा वॉर में पुतिन की हार और जेलेंस्की जीत गए?

पुतिन की चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादमिरी पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, जो लोग रूस के खिलाफ इस तरह के बयानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि रूस के पास भी नाटो देशों से निपटने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। हमारे देश की एकता और अखंडता पर जब भी कोई खतरा पैदा होता तो फिर हम अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे। इसके आगे पुतिन ने कहा कि, हमारी इस चेतावनी को किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

भारत के पास पहुंचा अमेरिका
पुतिन ने कहा कि हम रूस की रक्षा के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। पुतिन के तेवर को देखते हुए व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा है कि वह रूस को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने की उनकी सलाह को अमल में लाने के लिए कहें। दरअसल, समकरंद में पुतिन के साथ मुकालात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, अब युद्ध का युग नहीं है। आप अपने पड़ोसी देश को बलपूर्वक नहीं जीत सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पिछले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन में पुतिन के लिए मोदी की टिप्पणी को सिद्धांत आधारित बयान करार देते हुए इसका स्वागत किया था।

यह भी पढ़ें- खारकीव से जाते ही Russia ने पलटा गेम!ताबड़तोड़ हमले से दहल रहा Ukraine

पीएम मोदी की प्रशंसा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी की थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का यह कहना काफी सही है कि अब युद्ध का समय नहीं है। फ्रांस और अमेरिका दोनों ही इस मुद्दे पर भारत के स्टैंड का स्वागत किया।