श्रीकृष्ण बनकर पीएम मोदी करें इस ‘महाभारत’ का अंत- रूस हमले पर भारत से मदद की गुहार लगाते हुए बोला यूक्रेन

रूस का हमले खूनी होता जा रहा है। ऐसे में यूक्रेन ने भारत से मदद की उम्मीद जतायी है। यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। दरअसल, रूस-भारत के दशकों पुराने मजबूत संबंध और पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अच्छी दोस्ती है। जिसके चलते यूक्रेन इस युद्ध को रोकने के लिए पीएम मोदी की मदद चाहता है।

भारत में यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा  ने कहा कि महाभारत को याद कीजिए। महाभारत के युद्ध से पहले भी शांति की कई कोशिशें हुई थीं। श्रीकृष्ण ने कई बार महाभारत को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन दुर्भाग्य से शांति की कोशिशें सफल नहीं हो सकी थीं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस मामले में ऐसी बातचीत सफल रहेगी।

#WATCH | Delhi: Dr Igor Polikha, Ambassador of Ukraine to India seeks Government of India's intervention amid #RussiaUkraineConflict; urges PM Narendra Modi to speak with Russian President Vladimir Putin. pic.twitter.com/L1b48I42DN

— ANI (@ANI) February 24, 2022

यह भी पढ़ें- रूस हमले के बाद यूक्रेन सरकार अंधाधुध कर रही सेना में भर्ती, रक्षामंत्री बोले- 'आओ और हथियार उठाओ'

भारत में तैनात यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि हमारे देश के इलाके में धमाके हो रहे हैं। बॉर्डर इलाके में रूस यूक्रेन के चेकपोस्ट पर हमले कर रहा है। यूक्रेन ने हमले का जवाब देना शुरू कर दिया है। आज सुबह 5 बजे यह आक्रामक कार्रवाई शुरू हुई। इगोर पोलखा ने कहा कि हमारे पास पुष्ट जानकारी है कि कई यूक्रेनियन सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए हैं। बम और मिसाइल हमलों से सैन्य हवाई अड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ हमले राजधानी के उपनगरीय इलाके में भी हुए हैं। कुछ हमले यूक्रेन की सीमा में काफी अंदर भी हुए हैं।

Modi is one of the most powerful leaders of the world; I don't know Putin leaders to how many leaders, but I hope Putin listens to Modi; we are expecting favorable assistance from India: Igor Polikha, Ukraine Envoy to India pic.twitter.com/anuYDSc5MV

— DeshGujarat (@DeshGujarat) February 24, 2022

यह भी पढ़ें- Imran Khan उठा रहे Russia-Ukraine War का लुत्फ, रुस दौरे पर बोले- 'बिल्कुल सही मौके पर आया हूं', देखें Video

यूक्रेन के राजदूत इगर पोलिखा ने आगे कहा कि हालात काफी बदल चुके हैं। यूक्रेन के लोग अपनी संप्रभुता और शहरों की रक्षा करने के लिए तैयार हैं। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। आखिरी समय तक हमारे राष्ट्रपति रूस के साथ द्विपक्षीय बातचीत के लिए कहते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। हमारी पीएम मोदी से अपील है कि वह तुरंत रूसी राष्ट्रपति पुतिन और हमारे राष्ट्रपति जेनेंस्की के बीच बात करवाएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के प्रभावशाली नेता हैं, उन्हें इस मामले में दखल देनी चाहिए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago