Hindi News

indianarrative

ukraine को घातक पैट्रियट मिसाइल भेजने को तैयार अमेरिका, रूस ने कह दी इतनी बड़ी बात

यूक्रेन को पेट्रियट मिसाइल देने की तैयारी में अमेरिका

रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) युद्ध को करीब 9 महीने का समय होने को जा रहा है, अब तक भी इस युद्ध में कोई समझौता होने के कोई आसार दिख रहे हैं। इस दौरान अमेरिका अपने दोस्त यूक्रेन को महाशक्तिशाली पैट्रियट मिसाइल (Patriot missile) देने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय जल्द ही इस बात का औपचारिक ऐलान कर सकता है। इसे अमेरिका की सबसे सफल और शक्तिशाली मिसाइलों में से एक माना जाता है। इतना ही नहीं यूक्रेन को स्मार्ट बम देने पर भी बाइडेन प्रशासन में चर्चा चल रही है।

अमेरिका और नाटो फरवरी में रूसी आक्रामण के शुरूआत से ही यूक्रेन को हथियारों की खेप भेज रहे हैं। इसमें HIMARS जैसे खतरनाक रॉकेट सिस्टम शामिल हैं, जिसने रूस को काफी भारी नुकसान पहुंचाया है। वहीं रूस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यूक्रेन को दिया गया हर हथियार उसका वैध लक्ष्य है। रूस ने यूक्रेन की मदद करने वाले देशों को युद्ध न भड़काने की चेतावनी भी जारी की है।

नाटो पर हथियार देने का दबाव

अमेरिका ने नाटो देशों पर भी यूक्रेन को हथियार देने का दबाव डाला है। युद्ध की शुरूआत के कुछ महीनों तक इन देशों ने यूक्रेन को भारी मात्रा में हथियार दिए। 30 नवंबर को बुखारेस्ट में हुई बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि अब तक नाटो ने यूक्रेन को 40 बिलियन डॉलर के हथियार भेजे हैं। ये फ्रांस के रक्षा बजट के बराबर है, उन्होंने कहा कि यूक्रेन को और हथियारों की जरूरत है।

ये भी पढ़े: US के इस कदम से शुरू हो जाएगा परमाणु युद्ध- यूक्रेन को देगा अपना ब्रह्मास्त्र

नाटो देशों के हथियार हुए कम

यूक्रेन को हथियार देने के कारण नाटो देशों के शस्त्रागार खाली होने लगे हैं। कई देशों में हथियारों की कमी के कारण हालात गंभीर है। इस कारण इन देशों ने यूक्रेन को हथियार देना कम कर दिया है। ऐसे में यूक्रेन के पास हथियारों की कमी होने लगी है। 10 महीने से जारी युद्ध ने यूक्रेन को कंगाली की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। रूस में हालात सामान्य हैं, जबकि यूक्रेन में तबाही मची हुई है। ऐसे में वह अमेरिका जैसे देशों के हथियार मांगकर आखिरी सांस तक रूस का मुकाबला करना चाहता है।