G-7 Summit में दिखी भारत की ताकत, बड़े-बड़े नेताओं को छोड़ PM Modi के पास दौड़ते आए Biden- देखे Video

आज दुनिया का बड़ा से बड़ा देश भारत के साथ जुड़ना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्तों को मजबूत करना चाहता है। अमेरिका जैसे सुपर पावर देश भी भारत के आगे झुकने के लिए तैयार है। अमेरिका इंडिया के साथ अपने रिश्तों की गांठ को और भी गहरा करना चाहता है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की बेचैनी कह रही है। जो बाइडन, पीएम मोदी से मिलने के लिए बेचैन थे। उनसे मिलने के लिए वो खुद आए। अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए दुनियाभर के मुल्कों के राष्ट्रध्यक्ष महीनों इंतजार करते हैं, लेकिन यहां यूएस राष्ट्रपति ही बेचैन थे। ग्रुप फोटो से पहले जो बाइडेन खुद चलकर पीएम मोदी के पास हाथ मिलाने के लिए आते हैं।

#WATCH | US President Joe Biden walked up to Prime Minister Narendra Modi to greet him ahead of the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany.

(Source: Reuters) pic.twitter.com/gkZisfe6sl

— ANI (@ANI) June 27, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 के शिखर सम्मेलन के लिए रविवार से दो दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं। इसी दौरान भारत के बढ़ते कद का ये शानदार नजारा देखने को मिला। जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि, प्रधानमंत्री मोदी जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से बात कर रहे थे, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनसे मिलने के लिए खुद चलकर आए। उन्होंने पीएम मोदी के कंधे पर पीछे से हाथ रखकर अपनी मौजूदगी का अहसास कराया, जिसके बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर गर्मजोशी से एक दूसरे का अभिवादन किया। मोदी-बाइडेन मुलाकात के इस वीडियो की जमकर चर्चा हो रही है। लोगों का मानना है कि यह भारत के बढ़ते वैश्विक कद का प्रतीक है।

PM @narendramodi with @POTUS @JoeBiden, @President @EmmanuelMacron and PM @JustinTrudeau at the G-7 Summit in Germany. pic.twitter.com/PFaKKqfGu4

— PMO India (@PMOIndia) June 27, 2022

इंडिया के स्टैंड को लेकर अमेरिका कायल है। दरअसल, इंडिया ने रूस-यूक्रेन संकट, कोविड महामारी और दूसरे मसलों में जैसी कूटनीति की है पूरी दुनिया के साथ अमेरिका भी उसका कायल है। इसी के चलते जो बाइडने भी पीएम मोदी को इतना महत्व दे रहे हैं। जी-7 शिखर सम्मेलन स्थल पर पीएम मोदी ने जो बाइडन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से भी मुलाकात की। समूह फोटो खिंचवाने से पहले इन नेताओं के बीच बातचीत हुई। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने दक्षिणी जर्मनी में शिखर सम्मेलन में उनका स्वागत किया। समूह फोटो के लिए कनाडा के अपने समकक्ष ट्रूडो के बगल में खड़े प्रधानमंत्री मोदी को भी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते देखा गया। दोनों नेताओं का आज शाम को द्विपक्षीय बैठक करने का कार्यक्रम है। मोदी और मैक्रों आपस में गले मिले और समूह फोटो के बाद बातचीत की। जैसे ही जी-7 के नेता शिखर सम्मेलन स्थल के अंदर गए, दोनों नेताओं ने अपनी चर्चा जारी रखी और एक साथ अंदर चले गए।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago